REET Result 2022: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगाई अधिकारियों को फटकार, अब इस दिन जारी होगा रीट रिजल्ट

एजुकेशन
माधव शर्मा
Updated Sep 17, 2022 | 10:54 IST

CM Ashok Gehlot on REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिजल्ट में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगा दी है। रीट परीक्षा 2022 के परिणाम अब एक या दो दिनों के भीतर ही जारी किए जा सकते हैं।

REET Result 2022 expected to be out soon on reetbser2022.in CM Ashok Gehlot reprimanded officers
रीट परीक्षा 2022 पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 
मुख्य बातें
  • रीट रिजल्ट 2022 पर सामने आई बड़ी अपडेट
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • अब जल्द जारी हो सकते हैं REET परिणाम 2022।

REET Result 2022 on reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 के परिणामों पर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बीते लम्बे समय से उम्मीदवार रीट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot on REET Result 2022) ने रीट परीक्षा 2022 के परिणामों में देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने रिजल्ट में देरी को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा है।

REET Result 2022 Live: Check Direct Link here

जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि रीट परीक्षा 2022 (REET Exam 2022) के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद है कि परिणाम एक या दो दिनों के भीतर ही जारी हो जाएंगे।

REET BSER Result 2022: यहां रखें कड़ी नजर

रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों को अब रिजल्ट में किसी भी प्रकार की देरी से बचने के सख्त निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि अब रिजल्ट की प्रक्रिया को रफ्तार मिल सकती है।

Read More-  आधिकारिक वेबसाइट पर रखें कड़ी नजर, जारी होने वाले हैं रीट परिणाम

पहले ही जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर की

उम्मीदवारों को बता दें कि REET प्रोविजनल आंसर की पिछले महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की गई थी। जिसके साथ ही इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी। अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ ही जारी किए जा सकते हैं।

How to Check REET Result 2022: इस आसान स्टेप्स से करें चेक

एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंटआउट भी निकाल लें। 

Read More- aptet.apcfss.in पर जारी होने जा रहा आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि  रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके मार्क्स संतुष्टिजनक नहीं रहते तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रत्येक वर्ष रीट की परीक्षाएं आयोजित करता है। 

अगली खबर