RPSC RAS Admit Card 2021: देखें कब आ रहे हैं आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां है पूरी जानकारी

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Oct 20, 2021 | 11:34 IST

RPSC RAS Admit Card 2021: यदि आप 27 और 28 अक्टूबर, 2021 को होने वाली आरपीएससी आरएएस / आरटीएस 2021 परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। तो इस परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। प्रवेश पत्र rpsc.rajasthan.gov.in पर आएगा, इसके अलावा आपको डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा...

rpsc ras admit card 2021
RPSC RAS Admit Card 2021: आरएएस एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही राज प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2021 के लिए हॉल टिकट जारी करेगा।
  • 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2021 को होगी परीक्षा
  • rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड

RPSC RAS Admit Card 2021: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) जल्द ही राज प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2021 (Raj Administrative Services Exam 2021) का हॉल टिकट जारी करेगा। आयोग 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2021 को आरपीएससी आरएएस / आरटीएस 2021 (RPSC RAS/RTS 2021) लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उम्मीदवार लंबे समय से आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2021 डायरेक्ट लिंक (RPSC RAS Admit Card 2021 Direct link) की तलाश कर रहे हैं। बता दें, जैसे ही rpsc official site rpsc.rajasthan.gov.in पर आधिकारिक अपडेट आएगा, वैसे ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

The Rajasthan Public Service Commission ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा विभाग में 988 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। अगस्त-सितंबर महीने में RPSC RAS/RTS के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। आरपीएससी ने अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में RAS/RTS Exam Date की घोषणा की थी, जो 27.10.2021 और 28.10.2021 को राजस्थान राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

RPSC RAS Admit Card Download

RPSC RAS Admit Card परीक्षा से हफ्तेभर पहले जारी किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए, तो एडमिट कार्ड आज से कल तक में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा अर्थात (1) प्रारंभिक परीक्षा, (2) मुख्य परीक्षा, और (3) व्यक्तित्व परीक्षण

मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में उपस्थिति होना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 20 से 22 अक्टूबर 2021 के बीच प्रांरभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा 3 घंटे की होगी और कुल 200 नंबरों के सवाल पूछें जाएंगे।

How to Download RPSC RAS Admit Card 2021 Online?

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. News and Events नाम के सेक्शन में देखें यहां आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2021 लिंक दिखाई देगा। (जारी होने के बाद) 
  3. इस लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण भरें जैसे आवेदन पंजीकरण संख्या और पासवर्ड
  4. सबमिट करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें।

rpsc.rajasthan.gov.in 2021 RAS Admit Card link

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in है। RPSC RAS Admit Card 2021 सबसे पहले इस लिंक पर उपलब्ध होगा। आवेदकों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण विवरण प्रदान करने की आवश्यकता है। राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।

अगली खबर