RRB Group D Exam 2021: आरआरबी ग्रुप-डी CBT-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Exam Date, Admit Card 2021: आरआरबी की परीक्षा से जुड़ी डेट्स पर स्टूडेंट्स की नजर है। एक नजर डालते हैं एडमिट कार्ड, परीक्षा और हॉल टिकट से जुड़ी जरूरी बातों पर।

rrb group d,rrb group d exam date, rrb group d exam date, rrb group d exam date latest news
RRB Group D Exam 2021 Date and Admit Card (Photo Credit - iStock) 
मुख्य बातें
  • कोविड के हालात में स्थगित की गई थी आरआरबी ग्रुप डी से जुड़ी परीक्षा
  • स्टूडेंट्स को आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम से जुड़ी डेट्स और एडमिट कार्ड का इंतजार
  • जानिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एग्जाम से संबंधित कुछ ताजा अपडेट्स

RRB Group D Exam Admit Card 2021 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरसी 01/2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि कोविड महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। भारतीय रेलवे में लेवल-1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन के लिए 1,03,769 पोस्ट को भरने के लिए भर्ती आयोजित की जाती है।

आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए इस लेख को पढ़ें, जिसमें डाउनलोड करने के स्टेप, महत्वपूर्ण डेट्स जैसी अहम जानकारियां शामिल हैं।

आरआरसी / आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डेट्स:

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी और परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नहीं हुई क्योंकि आरआरबी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं दे सके।

उम्मीद की जा रही थी कि परीक्षा 15 दिसंबर, 2020 से आयोजित की जाएगी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। परीक्षा अप्रैल-जून में आयोजित होने वाली थी, हालांकि COVID-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित अस्थाई आरआरबी ग्रुप डी तिथियों 2021 की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे।

RRC Group D Exam Date सितंबर - अक्टूबर 2021
Available Jobs (खाली पद) 103769 पोस्ट / रिक्तियां
RRB Group D Admit Card Date जल्द आएगी (अभी उपलब्ध नहीं)
Admit Card Status बहुत जल्द
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) https://rrbcdg.gov.in/
Admit Card के लिए जरूरी चीजें लॉग इन आईडी, पासवर्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर

आरआरबी सीईएन 01/2019 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड स्टेप (How to Download RRB Admit Card Steps)

1. सभी उम्मीदवारों को आरआरबी / आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड का लिंक देखें।
3. अब लिंक पर क्लिक करें और पेज को ओपन करें।
4. लॉगिन के सभी उपलब्ध विवरण जैसे पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) आदि भरें।
5. इसके बाद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी हॉल टिकट 2021 सरकारी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 - कुछ जरूरी बातें:

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021, शहर की सूचना पर्ची और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।

अगली खबर