RRB Group D Exam Date 2021: जानें रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की संभावित डेट, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Nov 17, 2021 | 08:56 IST

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रेड iv 2021 परीक्षा तिथियां जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार के परीक्षा शहर और केंद्र से संबंधित जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी...

rrb group d exam date update news
RRB Group D Exam 2021: ग्रुप डी परीक्षा तिथि अपडेट 
मुख्य बातें
  • कभी भी जारी किए जा सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
  • परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रेड iv 2021 परीक्षा तिथियां जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार के परीक्षा शहर और केंद्र से संबंधित जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी ग्रुप डी परीक्षा तिथि आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है।

उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट (rrb official website group d) के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रुप डी परीक्षा तिथि जारी होने से कुछ दिन पहले परीक्षा की तारीख, मॉक टेस्ट और परीक्षा शहर की जांच करने का लिंक भी सक्रिय कर देगा।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी। एक बार जब कोई उम्मीदवार इन राउंड को क्वालिफाई कर लेता है, तो उसे मेडिकल परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

रेलवे में नौकरी के फायदे

भारतीय रेलवे एक केंद्र संचालित विभाग है, जो अपने कर्मचारियों को नवीनतम वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक पारिश्रमिक और लाभ प्रदान करता है। आरआरबी ने 2019 में एक लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, हालांकि बीच में परीक्षा आयोजित करने की कोशिश की गई, लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया। दूसरा बड़ा कारण बहुत बड़ी संख्या में आवेदन आना है - यह तो आप जानते हैं कि एक लाख पद भरे जाएंगे, लेकिन इसके लिए सवा करोड़ आवेदन आए थे, ऐसे में एक साथ इतने बड़े स्तर पर परीक्षा नहीं हो सकती थी, इसलिए मुमकिन है कि इस परीक्षा को भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की तरह कई चरणों में आयोजित किया जाए। हालांकि बोर्ड ने अपनी तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं है, यह केवल एक अनुमान है।

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कब होगी

ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी में सहायकों की भर्ती की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा इस साल की शुरुआत में आयोजित की जानी थी, लेकिन देश में COVID-19 स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। चूंकि अब केसेज पहले की अपेक्षा काफी कम हो चुके हैं इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरआरबी परीक्षा ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है।

अगली खबर