Railway Group D Exam Syllabus, Pattern: जानें क्या है आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

एजुकेशन
ललित राय
Updated Jan 06, 2022 | 11:41 IST

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern in Hindi: आरआरबी ग्रुप डी में मेगा भर्ती होने जा रही है। अभ्यर्थियों को तीन चरणों से गुजरना होगा जिसमें सीबीटी पहला फेज है। यहां पर एग्जाम पैटर्न के साथ साथ सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है, जिसके जरिए आप अपनी तैयारी को और धार दे सकते हैं।

rrb group d exam pattern,rrb group d syllabus,rrb group d selection process rrb group d admit card
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी 

 RRB Group D Exam Syllabus, Pattern in Hindi: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी से होने जा रही है। करीब एक लाख से अधिर भर्तियों के लिए प्रतियोगिता का स्तर कठिन होने की संभावना भी अधिक है। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल होती है कि वो सिलेबस को किस तरह से पढ़े और तैयारी किस तरह से होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक करीब 1 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

तीन चरणों में संपन्न होती है चयन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में बेहतर तैयारी से पहले चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना जरूरी है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तीन चरणों में पूरी तरह संपन्न होती है, पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी, फिजिकल दक्षता टेस्ट यानी पीईटी, और उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। इसका अर्थ यह है कि जो उम्मीदवार तीनों चरणों में कामयाब होगा उसकी नियुक्ति पक्की हो जाएगी। 

RRB Railway Group D Admit Card 2021: जानें रीजन वाइज कब, कहां और कैसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

सीबीटी में कुल 100 सवाल
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और यह 100 अंकों का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी है, हर तीन गलत सवाल पर एक अंक की कटौती होगी। सभी 100 सवालों का जवाब देने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। सभी 100 सवाल चार खंडों में बंटे होंगे यानी मैथेमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 सवाल होंगे। 
गणित का पाठ्यक्रम

  1. संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, अंश, LCM, HCF,
  2. अनुपात और प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य, समय और दूरी,
  3. सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि,
  4. बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी,
  5. वर्गमूल, मूल जड़, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और सिस्टर्न 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

  1. अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमानुसार और संख्या श्रृंखला (Alphabetical and Number Series),
  2. कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिस्म, जंबलिंग
  3. वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग
  4. क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि है।

फिजिक्स

  1. इकाई और माप, बल और गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति।
  2. गुरुत्वाकर्षण, दाब, ध्वनि, तरंग, ऊष्मा, घर्षण, प्रकाश- परावर्तन, और अपवर्तन।
  3. धारा बिजली, चुंबकत्व, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, वैज्ञानिक उपकरण।
  4. आविष्कार, भौतिकी से संबंधित महत्वपूर्ण खोज, ऊर्जा के स्रोत ।

केमिस्ट्री

  1. पदार्थ, परमाणु और अणु, परमाणु की संरचना, रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण,
  2. तत्वों का आवधिक वर्गीकरण, रासायनिक संबंध, ऑक्सीकरण अवकरण, दहन,
  3. अम्ल, क्षार और लवण, विद्युत-अपघटन, कार्बन और उसके यौगिक, ईंधन, धातु कर्म,
  4. सिंथेटिक फाइबर और प्लास्टिक, धातु और अधातु, रसायन विज्ञान के सामान्य तथ्य और खोज आदि है।

बायोलॉजी

  1.  जीवों का वर्गीकरण, कोशिका विज्ञान, आनुवंशिकी, आनुवंशिकता और विकास, वनस्पति विज्ञान
  2. पादप साम्राज्य का वर्गीकरण, पादप आकृति विज्ञान, पादप ऊतक, प्रकाश-संश्लेषण,
  3. पादप हार्मोन, पादप रोग, पारिस्थितिकी और पर्यावरण, प्रदूषण,
  4. प्राणी विज्ञान: पशु का वर्गीकरण, पशु ऊतक, मानव रक्त, अंग और अंग प्रणाली, मानव रक्त और रक्त समूह, मानव आंख, पोषक तत्व, मानव रोग।

जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स सेक्‍शन से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न सामान्य जागरुकता, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति जैसे टॉपिक से होते हैं। अभ्यर्थियों को एनसीईआरटी की किताबों के साथ अखबार पढ़ना चाहिए।

अगली खबर