Railway Group D Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड, देखें रेलवे आधिकारिक अपडेट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jan 21, 2022 | 11:01 IST

RRB Railway Group D Admit Card 2022, Exam Date: आरआरबी ग्रुड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां देखें संभावित तिथि व प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका। उम्मीदवार क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड...

rrb group d, rrb group d admit card, rrb group d admit card 2022
ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड को लेकर आरआरबी का देखें आधिकारिक अपडेट 
मुख्य बातें
  • जल्द आने जा रहे हैं आरआरबी ग्रुड परीक्षा के एडमिट कार्ड
  • यहां देखें संभावित तिथि, और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • उम्मीदवार क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से पा सकेंगे प्रवेश पत्र

RRB Group D Admit Card, Exam Date 2022: यदि आप भी ग्रुप डी परीक्षा देने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। Railway Recruitment Board (RRB) Group D Admit Card जल्द जारी होने वाले हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं, अब बारी मोस्ट अवेटड एग्जाम यानी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की है, जो कि 23 फरवरी, 2022 को आयोजित की जानी है। एक हिसाब से परीक्षा में मात्र महीने भर का समय बचा है।
 
यह तो आप जानते हैं कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीटी1 परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद आरआरबी पहले सीबीटी2 परीक्षा और फिर ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन करेगा। इसे मोस्ट अवेटड एग्जाम इसलिए कहा जाना सही है क्योंकि इसके माध्यम से ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है। 

इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड?

RRB NTPC Group D परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। आम तौर पर किसी भी परीक्षा तिथि से 10 दिन के अंदर प्रवेश पत्र जारी किए जाते हैं, इस हिसाब से मानकर चल सकते हैं कि 13 फरवरी के आसपास कभी भी RRB NTPC Group D Admit Card जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें आप आरआरबी रीजनल वेबसाइट या आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि आप इस पेज timesnowhindi.com/education पर भी तुरंत डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों ग्रुप डी परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे अपना पंजीकरण / आवेदन संख्या, डीओबी और पासवर्ड दर्ज करके आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही परीक्षा होगी, पूरी संभावना है कि ग्रुप डी परीक्षा को भी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा की तरह कई चरणों में आयोजित किया जाएगा, आखिर एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे हैं। ऐसे में कई फेज में परीक्षा का आयोजन किया जाना लगभग तय है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का यह है तरीका

  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 (सीबीटी 2) डाउनलोड करने के चरण
  • आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ग्रुप डी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण / आवेदन संख्या जैसे विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसकी कॉपी निकाल लें।

बता दें, ग्रुप डी परीक्षा रद्द या स्‍थगित करने का अधिकार रेलवे बोर्ड के पास सुरक्षित है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

अगली खबर