RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार रेलवे भर्ती रीजनल यानी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

rrb ntpc cbt 2 admit card 2022,ntpc cbt 2 admit card,ntpc cbt 2 admit card 2022,rrb ntpc cbt 2 admit card
यहां डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड। 
मुख्य बातें
  • रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • 12 से 17 जून 2022 तक आयोजित की जाएंगी एनटीपीसी पे लेवल 2,3 और 5 की परीक्षाएं।
  • बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में नहीं दी जाएगी एंट्री।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Download: आरआरबी के सीबीटी 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरआरबी द्वारा एनटीपीसी 2, 3 और 5 के लिए भर्ती परीक्षा 12 जून से 17 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी। सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार रेलवे भर्ती रीजनल यानी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा की तारीख का ऐलान किया था। इसके बाद से छात्र टकटकी लगाए अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे थे। आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक  चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, रांची, भुवनेश्वर, बिलासपुर, गोरखपुर, सिकंदराबाद और मुंबई में पे लेवल 5 की परीक्षा 12 जून, लेवल 2 के लिए 13 जून और पे लेवल 3 के लिए परीक्षा 14 जून 2022 को आयोजित की जाएगी, जबकि गुवाहटी, अजमेर, कश्मीर, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, सिलीगुड़ी समेत अन्य स्थानों पर 15, 16 और 17 जून 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे सीबीटी 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी सीबीटी 2 (CBT 2) में शामिल हो पाएंगे। नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Board 10th 12th Result 2022 - Direct Link

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Download E-Call Letter For NTPC CBT 2 For Pay Level 2,3 and 5 लिंक पर क्लिक करें।

- अब अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर प्रिंट निकाल सकते हैं।

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्‍ट जारी, इस Link से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना अनिवार्य है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों का आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा, इसके बाद परीक्षा हॉल में एंट्री दी जाएगी।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: शिक्षा मंत्री ने दिया बयान, इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट

महत्वपूर्ण सूचना:
जिन उम्मीदवारों का ओर से अभी कॉल लैटर नहीं आया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। पेपर से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड में कुछ गलती होने पर आप आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

अगली खबर