RRB NTPC Result 2022: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB NTPC Result 2022, RRB NTPC Level 5 Result 2022 Declared, rrbcdg.gov.in: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने लेवल 5 के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को जारी का दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

RRB, RRB NTPC Result 2022, RRB NTPC Level 5 Result 2022, rrb ntpc level 5 result 2022 out
RRB NTPC Level 5 Result 2022  
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी का फाइनल रिजल्ट जारी
  • rrbcdg.gov.in पर चेक करें नतीजे
  • जानें कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

RRB NTPC Level 5 Result 2022, RRB NTPC Result 2022 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत आयोजित लेवल 5 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12 जून से 17 जून 2022 तक किया गया था। परीक्षा में सफल 1189 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी। जिसके लिए  एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा। 

RRB NTPC Result 2022 Notice: आरआरबी ने किया रिजल्ट की तारीख का ऐलान

आरआरबी ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसके अनुसार आरआरबी एनटीपीसी लेवल 1 के नतीजे नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने थे। वहीं, लेवल 2 के नतीजे जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह और लेवल 3 के नतीजे चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जबकि, लेवल 2 का रिजल्ट फरवरी के दूसरे सप्ताह में आएगा। बता दें कि लेवल 6 का रिजल्ट 7 सितंबर को घोषित हुआ था।

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE Updates: Check Here

How to download RRB NTPC Level 5 Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी के नतीजे

  • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर CEN-01/2019 (NTPC) : LEVEL- 5 Result & Cut-Off Marks -List of candidates shortlisted for Pay Level-5 posts' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RRB  NTPC Resultment 2022: इतने पदों पर भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के माध्यम से क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर सहित कुल 35,281 पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।  

RRB NTPC Level 5 Result 2022 - Direct Link

अगली खबर