RRB NTPC Result 2021 Update: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 जल्द, जानें तारीख को लेकर अपडेट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Oct 29, 2021 | 09:58 IST

RRB NTPC Result 2021 Date: क्या आप भी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें, इस संबंध में फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। फिलहाल, आपको पता होगा कि प्रोविजनल आंसर की जारी हुए काफी समय हो चुका है ऐसे में आप नीचे दिए गए तरीके से अंकों की गणना कर सकते हैं...

rrb latest news
RRB NTPC Result 2021: ऐसे होती है अंकों की गणना (i-stock) 
मुख्य बातें
  • एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर होंगे।
  • रिजल्ट से पहले जारी किया जाएगा फाइनल आंसर की और कटऑफ
  • यहां देखें कैसे होती है अंकों की गणना

RRB NTPC Result 2021 Date: ntpc cbt 1 answer key 2021 और rrb ntpc cbt 1 result दोनों ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किए जा सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ रूप में डाउनलोड की जाएगी। आप rrb official website के अलावा रेलवे की क्षेत्रवार वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

आखिरी आधिकारिक अपडेट

बता दें, विज्ञापन नंबर CEN.01/2019 के लिए एनटीपीसी परीक्षा के लिए cbt 1 answer key 16 अगस्त, 2021 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 23 अगस्त, 2021 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था, हालांकि यह प्रोविजनल आंसर-की थी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से फाइनल आंसर-की नहीं जारी की गई। अब यदि मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो जल्द ही संभवत: नवंबर मिड या उससे पहले कोई अपडेट आ सकता है। बता दें, सबसे पहले फाइनल आंसर-की आएगी, जिसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

RRB ने किया था एनटीपीसी सीबीटी 1 का आयोजन

एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक सात चरणों में किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 का पहला चरण 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था, जबकि अंतिम चरण की ntpc cbt 1 answer key 2021 और rrb ntpc cbt 1 result दोनों ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किए जा सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ रूप में डाउनलोड की जाएगी। आप rrb official website के अलावा रेलवे की क्षेत्रवार वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी अंकों की गणना कैसे की जाती है? How to Calculate RRB NTPC Marks

  1. ntpc cbt 1 में कुल 100 प्रश्न थे।
  2. मान लीजिए आपने 60 प्रश्न अटेम्प किए, जबकि 40 में कोई कोशिश नहीं की।
  3. इन 60 में से 54 सही थे, जबकि 6 गलत थे।
  4. अब चूंकि 1/3 निगेटिव मार्किंग है, इसका मतलब हुआ कि तीन गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा।
  5. 6 गलत उत्तर का मतलब हुआ कि 2 अंक काटे जाएंगे।
  6. तो इस हिसाब से आपके नंबर हुए 54-2=52।

RRB NTPC CEN.01/2019 रेलवे भर्ती प्रक्रिया 4 चरणों में संपन्न की जाएगी अभी तक केवल सीबीटी 1 का आयोजन किया गया है। इसके बाद सीबीटी 2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा आयोजित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 15 भाषाओं में उपलब्ध कराई गई थी।

शिक्षा जगत व सरकारी नौकरी के​ लिए यहां क्लिक करें https://www.timesnowhindi.com/education

अगली खबर