RSMSSB Patwari Answer Key 2021: जारी हुई राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link से ऐसे करें चेक

RSMSSB Patwari Answer Key 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 (RSMSSB Patwari Exam 2021) की आंसर-की (RSMSSB Patwari Answer Key 2021) रिलीज कर दी है।

RSMSSB Patwari Answer Key 2021
RSMSSB Patwari Answer Key 2021 
मुख्य बातें
  • पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 की आंसर-की रिलीज कर दी है।
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आयोजित की परीक्षा।
  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं।   

RSMSSB Patwari Answer Key 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 (RSMSSB Patwari Exam 2021) की आंसर-की (RSMSSB Patwari Answer Key 2021) रिलीज कर दी है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर 23 अक्टूबर 2021 और 24 अक्टूबर 2021 को किया गया था। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठे थे वो चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं।   

ज्ञात हो कि यह प्रोविजनल आंसर-की है जिस पर अभ्यर्थी 24 नवंबर 2021 से 26 नवंबर 2021 रात 12 बजे से पहले अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इस परीक्षा के तहत कुल 5378 रिक्त पद भरे जाने हैं जिसमें 4615 पद नॉन शेड्यूल एरिया और 957 पद शेड्यूल एरिया के शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 से 29 जुलाई 2021 के बीच पूरी हुई थी। 

ऐसे चेक करें पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की (RSMSSB Patwari Answer Key 2021)

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर दिए गए  Latest News सेक्शन में जाएं। 
  • Patwari 2021: First Answar Key of Exam Patwari – Code 104 (D) के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद First Answar Key के लिंक पर क्लिक करें।  
  • आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। 
  • अब उसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की थी! पहली पाली में परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा हुई थी। पूर्ण कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुई इस परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

अगली खबर