RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मेन्‍स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022 Sarkari Result, Rajasthan Gram Vikas Adhikari mains admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी के पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली मुख्‍य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Mains Admit Card
RSMSSB VDO Mains Admit Card 
मुख्य बातें
  • 9 जुलाई को होगा परीक्षा का आयोजन
  • एक ही पाली में आयोजित होगी परीक्षा
  • 3 घंटे का होगा पेपर, ऐसा रहेगा पैटर्न

RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022 Sarkari Result, Rajasthan Gram Vikas Adhikari mains admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने आरएसएमएसएसबी वीडीओ मेन्स (RSMSSB VDO Mains 2022) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। ग्राम विकास अधिकारी के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा 9 जुलाई 2022 को होगी। 

परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जो  सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी और  दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है वे मुख्‍य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5396 पदों को भरा जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए खुले पेज पर उपलब्ध RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये होगा परीक्षा का पैटर्न 
वीडियो मेन्‍स का पेपर 3 घंटे का होगा। इसमें बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न होंगे। कुल 160 सवाल शामिल होंगे। इस दौरान माइनेस मार्किंग भी होगी। एक गलत आंसर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में जनरल हिंदी, अंग्रेजी, गणित और इंडियन हिस्‍ट्री समेत अन्‍य विषयों से संबंधित प्रश्‍न शामिल होंगे। 

Direct link to download admit card

इन निर्देशों का करना होगा पालन 
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जिसके तहत उन्‍हें फेस मास्क पहनना, सैनिटाइज़र का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा। 
 

अगली खबर