Sainik School Recruitment 2022: सैनिक स्कूल भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, रोजगार समाचार में निकली भर्ती

Sainik School Bharti 2022: सैनिक स्कूल में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के अंदर 19 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Sainik School Recruitment 2022
सैनिक स्कूल भर्ती 2022 
मुख्य बातें
  • रोजगार समाचार में निकला सैनिक स्कूल भर्ती का विज्ञापन।
  • सैनिक स्कूल के पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार करें अप्लाई।
  • 21 दिन के अंदर 19 मार्च 2022 तक आवेदन करने का मौका।

Sainik School Recruitment 2022: सैनिक स्कूल, अंबिकापुर की ओर से अपर डिविजन क्लर्क और क्वार्टर मास्टर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार की भर्ती के लिए आवेदनों की मांग की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के बाद 21 दिन के अंदर 19 मार्च 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

सैनिक स्कूल भर्ती योग्यता: सैनिक स्कूल में क्वार्टर मास्टर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास B.A / B.Com की डिग्री और अपर डिविजन क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।

Also Read: JEE Main 2022: इस साल जेईई मेंस में क्या हैं बदलाव, चेक करें पूरी जानकारी

सैनिक स्कूल में पदों पर भर्ती: सैनिक भर्ती अभियान की मदद से क्वार्टर मास्टर के 1 पद और अपर डिवीजन क्लर्क के 1 पद पर भर्ती होगी। क्वार्टर मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवार 92,300 रुपये और अपर डिविजन क्लर्क पद के लिए 81,100 रुपये महीने तक वेतन मिलेगा।

Also Read: SSC Result 2022: एसएससी पोस्ट फेज 8 परिणाम ssc.nic.in डायरेक्ट लिंक पर जारी, देखें कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट

सैनिक स्कूल में ऐसे होगा चयन: सैनिक स्कूल के पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आधार पर होगा। इसे लेकर योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार आवेदन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट नोटिफिकेशन में दिए एड्रेस पर तय समय के अंदर भेजा जा सकता है।

अगली खबर