Republic Day 2020 Speech: गणतंत्र द‍िवस पर इन व‍िषयों पर दें स्‍पीच, खूब मिलेंगी ताल‍ियां

Republic Day Speech Ideas in Hindi 2020: 26 जनवरी को देश में गणतंत्र द‍िवस मनाया जाता है। इस द‍िन तमाम सभाओं में भाषण द‍िया जाता है। यहां देखें इस मौके पर भाषण देने के कुछ आइड‍ियाज

Republic Day 2020 Speech: गणतंत्र द‍िवस पर इन व‍िषयों पर दें स्‍पीच, खूब मिलेंगी ताल‍ियां
Republic Day Parade:   |  तस्वीर साभार: Twitter

Republic Day Speech Ideas: गणतंत्र द‍िवस के मौके पर स्‍कूल-कॉलेज आद‍ि में भाषण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन क‍िया जाता है। इसके लिए पहले से तैयारी की जाती है और कई अच्‍छे व‍िषयों की तलाश भी रहती है। अगर आप भी 2020 में भारत के 71वें गणतंत्र द‍िवस पर भाषण देने के लिए अच्‍छा व‍िषय तलाश रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ सुझाव दे रहे हैं। इनकी मदद से आप एक अच्‍छा भाषण तैयार कर सकते हैं और आपके शब्‍दों को सुनकर सभा में ताल‍ियां भी खूब बजेंगी। 

र‍िपब्‍ल‍िक डे यानी गणतंत्र द‍िवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था। 26 जनवरी के दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटा कर भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत एक गणतंत्र बना था। वहीं 10:24 मिनट पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है ज‍िसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) के दिन राजपथ पर परेड होती है, साथ ही स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। 

Republic Day Speech Topics: 
र‍िपब्‍ल‍िक डे यानी गणतंत्र द‍िवस पर स्‍पीच देने के लिए आप देश प्रेम से जुड़े व‍िषय अच्‍छे रहते हैं। आप गणतंत्र द‍िवस क्‍यों मनाया जाता है, क्‍या हैं भारत के गणतंत्र होने के मायने, कैसे करें देश के लिए हम अपने दाय‍ित्‍व पूरे, कौन थे भारत का  संव‍िधान बनाने वाले अंबेडकर, कौन थे भारत की आजादी के स‍िपाही जैसे व‍िषयों को चुन सकते हैं। 

अगर आप भाषण की जगह न‍िबंध प्रतियोग‍िता में ह‍िस्‍सा ले रहे हैं तो भी इन व‍िषयों को उठा सकते हैं। 

कैसे करें शुरुआत : 
स्‍पीच की शुरुआत इन तरीकों से की जा सकती है : 
- आदरणीय शिक्षकों और मेरे प्यारे साथियों को सुप्रभात, आज हम अपना गणतंत्र द‍िवस मना रहे हैं। 
- माननीय मुख्य अतिथि, मेरे अध्यापकगण और मेरे साथियों आज भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

अगली खबर