SSC CGL Admit Card 2022: जारी हुआ एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SSC CGL Admit Card 2022, SSC CGL Tier 1 Admit Card 2022 Download: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल 10+2 लेवल टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को आयोजन दिसंबर में किया जाना है।

SSC, SSC CGL Admit Card, SSC CGL Exam 2022, SSC CGL Admit Card 2022
SSC CGL Tier 1 Admit Card 2022  
मुख्य बातें
  • एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड जारी
  • इस वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड
  • दिसंबर में होगी टियर 1 परीक्षा

SSC CGL Tier 1 Exam 2022 Admit Card Released, SSC CGL Tier 1 Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (Combined Graduate Level) 10+2 लेवल टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट से परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Exam 2022 Date: 200 अंकों के होंगे सवाल
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। ‌ टियर 1 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 1 घंटे की होगी। ‌इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर-2 परीक्षा में शामिल होने से योग्य होंगे।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2022: इस बात का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के अलावा मूल फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC CGL Tier I Exam 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट sscnwr.org पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR COMBINED GRADUATE LEVEL EXAMINATION, 2022 (TIER-I) TO BE HELD FROM 01/12/2022 TO 13/12/2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।


SSC CGL Admit Card 2022: यहां जानें अपडेट
ध्यान रहे कि एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड फिलहाल केवल उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों के लिए भी एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें। 
 

अगली खबर