SSC CHSL 2022 Tier-1 Exam Cut off: जल्द जारी होंगे SSC CHSL टियर-1 2022 के परिणाम, देखें संभावित कट ऑफ लिस्ट

SSC CHSL 2022 Expected Cut Off List: एसएससी सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी छात्र कट-ऑफ लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। कटऑफ लिस्ट जारी होते ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आप एसएससी सीएचएसएल टियर-1 2022 परीक्षा का अपेक्षित कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। 

Candidates can check SSC CHSL 2022 Tier 1 2022 expected cut off list 2022 know previous year scores
SSC CHSL कट-ऑफ लिस्ट 2022 
मुख्य बातें
  • एसएससी सीएचएसएल टियर-1 2022 परीक्षा की कट-ऑफ लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। 
  • सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक 145-150 तक हो सकते हैं।
  • साल 2021 में सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक 141.8 दर्ज किया गया था।

SSC CHSL 2022 Tier-1 Exam Cut off: कर्मचारी चयन आयोग SSC, सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा के लिए जल्द ही परिणाम और संभावित कट-ऑफ लिस्ट जारी कर सकता है। बीते वर्षों के ट्रेंड की बात करें तो एसएससी सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा के परिणाम और कट-ऑफ लिस्ट दोनों एक साथ जारी करता है। कट-ऑफ लिस्ट जारी होने से पहले उम्मीदवार इस आर्टिकल में संभावित कट-ऑफ लिस्ट पर एक नजर डाल सकते हैं। 


कैसे तैयार हुई संभावित कट-ऑफ लिस्ट? 

इस आर्टिकल में दी गई संभावित कट-ऑफ लिस्ट को बीते वर्ष की कट ऑफ लिस्ट और इस साल के प्रश्नों के कठिनाई स्तर को देखते हुए तैयार किया गया है। इस लिस्ट के माध्यम से आप अंदाजा लगा सकता हैं कि, इस साल एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की कैटेगिरी वाइज कितनी कट-ऑफ जा सकती हैं। आइए  अब SSC CHSL टियर- I (CBE) 2022 परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ पर एक नजर डालते हैं-

Read More-  इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट युवाओं को नहीं जॉब की कमी, इन सेक्‍टर में मिलेंगे बड़े मौके

एससी सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा के लिए संभावित कट-ऑफ लिस्ट 

वर्ग संभावित कट-ऑफ लिस्ट
सामान्य -145 से 150 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग -140 से 145 अंक
ईडब्ल्यूएस -135 से 140 अंक
अनुसूचित जाति -130 से 135 अंक
अनुसूचित जनजाति -125 से 130 अंक

एससी सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ का सटीक तरह से आकलन करने के लिए हमें पिछले कट-ऑफ लिस्ट की ओर भी नजर डालनी चाहिए- 

एसएससी सीएचएसएल 2020-21 की कट-ऑफ लिस्ट

वर्ग कट-ऑफ चुने गए उम्मीदवार
सामान्य वर्ग                                         141.88884 8118
अन्य पिछड़ा वर्ग                                    139.46324 10909
ईडब्ल्यूएस                                            117.59934 8302
अनुसूचित जाति 114.16301   8696
अनुसूचित जनजाति 108.8856 3493
पूर्व सैनिक                                              72.10346 3748
ओएच- पीडब्ल्यूडी                                 106.37516  579
एचएच- पीडब्ल्यूडी             63.80870  571
वीएच- पीडब्ल्यूडी                                93.81684 600
अन्य-पीडब्ल्यूडी                                         51.12050 413
कुल         - 45429


Read More- सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, देखें संभावित डेट

एसएससी सीएचएसएल Tier-1 2022 परीक्षा का पैटर्न
SSC CHSL Tier-1 2022 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव MCQ प्रारूप में 2 अंकों के कुल 100 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में प्रश्नों का कठिनाई स्तर 'आसान से मध्यम' के स्तर का था। साथ ही, गलत उत्तरों के लिए उम्मीदवारों के 0.5 अंक गवाने पड़ेंगे। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में चार खंडों में बांटा जा सकता है – मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धि, तर्क और सामान्य जागरूकता। 

अगली खबर