SSC Delhi Police Constable Notification 2022: इस दिन जारी होगा SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन

SSC Delhi Police Constable Notification 2022: SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022 नोटिफिकेशन जल्द ही आने वाला है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे। जानें कौन कौन व कब कर सकता है SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के ​लिए अप्लाई...

delhi police constable, delhi police constable result
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 
मुख्य बातें
  • SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस दिन होगा जारी
  • जानें कौन कौन व कब कर सकता है कांस्टेबल के ​लिए अप्लाई
  • कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की होगी भर्ती

SSC Delhi Police Constable Notification 2022: Staff Selection Commission Delhi Police Constable 2022 Notification जल्द ही जारी होने वाला है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप ssc.nic.in से देख सकेंगे। देखा जाए तो अब तक कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022 अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए थी। फिलहाल, एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में कांस्टेबल (चालक)-पुरुष और दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) के लिए अधिसूचना 8 जुलाई, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार इन परीक्षाओं के नोटिस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, 'Candidates are informed that Notices of the following examinations have been rescheduled due to administrative reasons and will now be published on 08.07.2022'

यानी ''उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षाओं के नोटिस को पुनर्निर्धारित किया गया है और अब 08 जुलाई, 2022 को दोबारा से जारी किया जाएगा।''

Direct Link for Recent Notification

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022: कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से जारी होने पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।

  • SSC official site ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पहले जारी एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में कांस्टेबल (चालक) की भर्ती के लिए नोटिस 27 जून से 26 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया था।

Read More - नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने किया बंपर भर्ती ऐलान

अगली खबर