SSC GD Constable Cut-Off, Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द, जानें पुरुष, महिला संभावित कट-ऑफ

SSC GD Constable Cut-Off, Result 2021 Date: एसएससी जीडी परिणाम 2021-22 जल्द ही आने की संभावना है। SSC जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2022 के लिए पुरुष, महिला श्रेणियों के लिए अपेक्षित कट ऑफ देखें। परिणाम ssc.nic.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।

result
SSC GD Constable Result 2021 Date 

SSC GD Constable Cut-Off, Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा जल्द ही SSC जीडी रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में एसएससी कांस्टेबल (जीडी), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के लिए परीक्षा 2021 में 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरी हुई थीं। पहले रिजल्ट 30 दिसंबर 2021 तक जारी होने वाला था। लेकिन इसमें देरी हुई। परिणाम अब जल्द ही ssc.nic.in पर आने की उम्मीद है।

कुछ सूत्रों ने पहले सुझाव दिया था कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 का परिणाम जनवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा की आंसरी की पहले ही जारी कर दी गई थी और ऑनलाइन शेयर की गई थी। परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 परीक्षा के लिए अपेक्षित पुरुष, महिला कट ऑफ की जांच करें।

कैटेगरी अंक पार्ट A मार्क्स पार्ट B मार्क्स
1 72.02856 18 9
2 73.13578     21 15
6 78.6228 23 19
9 80.00602 20 13
फोर्स कैटेगरी अंक पार्ट A मार्क्स पार्ट B मार्क्स
NIA 2 92.89068 23 19
NIA 3 75.62184 20 11
NIA 6 96.60053 23 19
NIA 9 96.9804 24 19
SSF 1 83.33368 21 19
SSF 2 80.52188 23 15
SSF 3 35.05948 11 6
SSF 6 88.34214 24 18
SSF 9 88.42838 22 20

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि ये अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए हैं। कट ऑफ श्रेणी राज्य के साथ-साथ भर्ती के लिए क्षेत्र (नक्सल, सीमावर्ती जिले, आदि) के लिए अलग-अलग होगा। इसके अलावा ऊपर प्रदान की गई कट ऑफ अपेक्षित है और एसएससी जीडी परिणाम 2018 पर आधारित है। 

SSC GD Constable Result 2021 Update: Check here

जीडी कांस्‍टेबल रिजल्ट के तहत सामानय वर्ग के लिए कट ऑफ हाई रहने की संभावना है। इसी तरह अलग अलग श्रेणी के लिए कट ऑफ भिन्‍न होंगे। माना जा रहा है कि सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 85-90 अंक हो सकता है। वहीं ओबीसी के लिए 70-80 अंक, एससी (अनुसूचित जाति) के लिए 60-70 अंक, एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए 60-65 अंक और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 70-73 अंक हो सकता है। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल का राज्यवार कट ऑफ मार्क्स अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

अगली खबर