फ्री में करिए कक्षा-9 से लेकर PG तक पढ़ाई, इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट तक के हैं कोर्स

SWAYAM: शिक्षा मंत्रालय के जरिए देश में SWAYAM पोर्टल पर कक्षा-9 से लकर इंजीनियरिंग,मैनजमेंट के कोर्स कराए जा रहे हैं। जहां पर फ्री में पढ़ाई की जा सकती है। साथ ही सर्टिफिकेट भी लिया जा सकता है।

Swayam Potal
स्वयं पोर्टल पर फ्री में ऑनलाइन होती है पढ़ाई 
मुख्य बातें
  • SWAYAM पोर्टल को 2017 में लांच किया गया था।
  • वीडियो लेक्चर, रीडिंग मेटेरियल, सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट और ऑनलाइन डिस्कशन के जरिए पढ़ाई  कराई जाती है।
  • AICTE, UGC,NPTEL,NCERT सहित 9 संस्थानों को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

SWAYAM Portal:विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (UGC)ने विश्वविद्यालयों को अपने 40 फीसदी पाठ्यक्रम (कोर्स) को ऑनलाइन करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय स्वयं (SWAYAM)पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्वयं पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल द्वारा चलाया जा रहा है। यूजीसी के अनुसार छात्र विश्वविद्यालय , कॉलेज के कोर्स करने के साथ-साथ स्वयं पोर्टल पर पढ़ाई कर सकेंगे। और वहां से मिले अंक को उनको डिग्री में भी जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि स्वयं पोर्टल पर छात्र-छात्राएं फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं।

क्या है SWAYAM पोर्टल

भारत सरकार ने फरवरी, 2017 में SWAYAM पोर्टल को लांच किया था। इसके जरिए  9वीं क्लास से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्स को फ्री में ऑनलाइन  कर सकते हैं। पोर्टल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर विकसित किया गया है। और इसके जरिए छात्र-छात्राएं 2100 से ज्यादा कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए 1000 से ज्यादा शिक्षकों का सहयोग मिलता है। अब तक एक करोड़ छात्रों ने इसका फायदा उठाया है।

इस तरह होती है पढ़ाई

स्वयं पोर्टल पर वीडियो लेक्चर, रीडिंग मेटेरियल, सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट और ऑनलाइन डिस्कशन के जरिए पढ़ाई  कराई जाती है। कोर्स के लिए अच्छा कंटेट उपलब्ध हो सके। इसके लिए AICTE, UGC,NPTEL,NCERT, CEC,NIOS,IGNOU,IIM बंगलौर, NITTTR को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

इन पाठ्यक्रम (कोर्स) की कर सकते हैं पढ़ाई

पोर्टल के लिए Arts, Sciences, Humanities, Engineering, Technology, Law,Management Agriculture आदि विषयों के कोर्स उपलब्ध है। जिसके जरिए स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन इस लिंक के जरिए https://swayam.gov.in/ किया जा सकता है। इसके बाद अपनी पसंद वाले कोर्स में इनरॉलमेंट करना होगा।  जिसके बाद पढ़ाई शुरू की जा सकेगी। एनरॉलमेंट के लिए दो तरह की प्रक्रिया होती है। पोर्टल पर पहले से तय अवधि वाले कोर्स और दूसरा Self-paced Courses होते हैं। तय अवधि वाले कोर्स की डेडलाइन होती है।  और Self-paced Courses की कोई समय-सीमा नही होती है। 

कोर्स के लिए सर्टिफिकेट लेना चाहते है, तो इसकी जानकारी पहले देनी पड़ती है। और फिर उसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद तय नियमों के साथ संबंधित संस्थान से सर्टिफिकेट मिलता है।

अगली खबर