GK study tips: करना चाहते हैं सामान्‍य ज्ञान इंप्रूव तो इन 6 टिप्‍स को करें फॉलो, तैयारी में आएंगे बहुत काम

GK study tips: अच्‍छी जॉब हासिल करने के लिए कई तरह के इंटरव्‍यू व लिखित परीक्षा से होकर गुजरना पडता है। इसमें सामान्‍य ज्ञान से संबंधित प्रश्‍न जरूर पूछे जाते हैं। सामान्‍य ज्ञान को अप्रूव करने के लिए कई बातों पर ध्‍यान देना जरूरी होता है।

GK study tips
सामान्‍य ज्ञान को बढ़ाने में बहुत काम आएंगे ये टिप्‍स  
मुख्य बातें
  • सामान्‍य ज्ञान को बढ़ाने में बहुत काम आएंगे ये टिप्‍स
  • इन खास तरीकों से आपको मिलेगी देश-दुनिया की जानकारी
  • जीके से संबंधि बुक पढ़ने के अलावा लिखना भी बेहद जरूरी

GK study tips: नौकरी चाहे सरकारी हो या फिर प्राइवेट, उसे हासिल करने के लिए लिखित व इंटरव्‍यू प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। जिसमें सामान्‍य ज्ञान (जीके) के प्रश्‍न जरूर पूछे जाते हैं। कई ऐसी परीक्षाएं भी होती हैं जिनमें जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के प्रश्न निर्णायक होते हैं। इसलिए हर युवा अपने जीके ज्ञान को ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़ाना चाहता है। हालांकि यह इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए लगातार अपडेट होने की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको भी सामान्‍य ज्ञान की सख्‍त जरूरत पड़ेगी। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहें हैं जिनकी मदद से आप अपने सामान्य ज्ञान को बेहतर बना सकते हैं।

1. इंग्लिश जीके न्यूज पेपर रोजाना पढ़ें

अपने जीके को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने के लिए एक इंग्लिश इंटरनेशनल जीके न्यूज पेपर लेकर प्रतिदिन जरूर पढ़े। इससे आपको पूरी दुनिया के बारे में घर बैठे पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही न्यूज पेपर पढ़ने की आदत सामान्य ज्ञान में आपकी मजबूत पकड़ बनाएगी।

Assam Police Constable Admit Card: असम पुलिस कांस्टेबल इंटरव्‍यू के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

2. साहित्‍यिक बुक पढ़ें

अगर आप अपनी जीके बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको जितना हो सके उतनी जानकारियां हासिल करनी चाहिए। इसके लिए आप विभिन्न विषयों पर बड़ी संख्या में नॉन फिक्शन बुक्‍स पढ़ सकते हैं। साथ ही आप साहित्‍य की किताबें भी पढ़ सकते हैं। क्‍योंकि जीके में साहित्य से संबंधित भी प्रश्‍न आते हैं।

3. रोजाना अंग्रेजी समाचार सुनें

जीके स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने के लिए रोजाना अंग्रेजी न्‍यूज चैनल देखना व रेडियों सुनना भी काफी मायदेमंद होती है। इसकी आदत जरूर डालनी चाहिए। इससे आपकी जीके में अच्‍छी जानकारी होने के साथ आपकी इंग्‍लिश में भी सुधार होगा। वहीं आपकी शब्‍दों को पकड़ने और समझने की पावर भी बढ़ सकती है। 

Success Story: छोटी उम्र में यूट्यूब के बड़े सितारे बने अथर्वादित्य सिंह, लाखों रुपये महीने कमा कर रहे प्रेरित

 4. इंटरनेट का सहारा लें

इंटरनेट के माध्‍यम से आप दुनिया भर की तमाम जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। क्‍योंकि इसके जरिये आप किसी भी जानकारी को सबसे पहले प्राप्‍त कर सकते हैं। इतना ही नहीं वेबसाइट के जरिए आप ऐतिहासिक जीके और करंट अफेयर्स की भरपूर जानकारी पा सकते हैं।

5. क्विज और जीके गेम्स में भाग लें

न्‍यूज पेपर या ऑनलाइन माध्‍यम से आप हर महीने एक जीके टेस्ट दे सकते हैं। ये जीके क्विज और गेम्स के फार्मेट में मौजूद हैं। इससे आपको मनोरंजन मिलने के साथ जीके की तमाम जानकारियां भी हासिल होंगी।

6. लिखना बेहद जरूरी

आप किसी भी सब्‍जेक्‍ट पर लिखकर अपनी नॉलेज को ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़ा सकते हैं। क्‍यों‍कि जितना आप लिखेंगे, उतनी ही आपको जानकारी मिलेगी।  किसी भी टॉपिक पर आर्टिेकल लिखने से पहले उस पर विचार करें, उसके बारे में पढ़े और जाने। इसके बाद आप उसके बारे में विस्‍तार से लिखे, इससे आपका कंटेट तैयार हो सकता है।

अगली खबर