TS Inter Results 2022: तेलंगाना बोर्ड कल जारी करेगा टीएस इंटर के परिणाम, ऐसे करें चेक

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, कल 23 जून 2022 को तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट-tsbie.cgg.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

TS Inter Results 2022: TS 1st and 2nd year Inter Results 2022 to be Released on June 23 Official Website tsbie.cgg.gov.in, Know how to check
तेलंगाना बोर्ड के इंटर का रिजल्ट  
मुख्य बातें
  • तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट परिणाम कल जारी हो सकते हैं।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम 23 जून तक जारी हो सकते हैं।
  • कुल 9.65 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, टीएसबीआईई टीएस इंटर के परिणाम 2022 के परिणाम कल जारी कर सकता है। तेलंगाना के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम आधिकारिक तौर पर कल 23 जून, 2022 को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट को लेकर तमिलनाडु बोर्ड की तरह से फिलहाल कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, टीएस इंटर के परिणाम छात्र tsbie.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग समाप्त

टीएस इंटर की परीक्षा 24 मई को ही समाप्त हो गए थे। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे हालांकि मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। जिसके साथ ही अब रिजल्ट कल 23 जून, 2022 को जारी हो सकते हैं।

Read More- सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, देंखे ताजा अपडेट

How to Check Telangana Intermediate Results 2022 

  • एक बार तेलंगाना इंटरमीडिएट 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in पर जाएं
  • फिर ‘TS Inter 1st Results 2022’ और ‘TS Inter 2nd Results 2022’ लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

​Read More- आज इस समय जारी होगी RRB NTPC CBT 2 Answer Key

9.65 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

साल 2022 सत्र के लिए, TS इंटर परिणाम 2022 का इंतजार लगभग 9.65 लाख छात्र कर रहे हैं। TS इंटर परिणाम 2022 की परीक्षा  मई 2022 में आयोजित की गई थी। टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए कुल छात्रों में से, 4.55 लाख लड़के और 4.52 लाख लड़कियां अपने परिणामों को देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली खबर