TS ICET Result 2022: आज नहीं इस दिन जारी होंगे TS ICET 2022 के परिणाम, icet.tsche.ac.in पर करें चेक

TS ICET 2022 Result 2022: तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TS ICET 2022 का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

TS ICET Result 2022 Releasing Today: TS ICET Result 2022 will be released today on icet.tsche.ac.in know how to check
TS ICET 2022 का रिजल्ट आज जारी होगा 
मुख्य बातें
  • 29 अगस्त तक जारी होगा TS ICET का रिजल्ट।
  • टाई होने की स्थिति में उम्र के हिसाब से रिजल्ट निर्धारित किया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए चाहिए होंगे 25% मार्क्स।

TS ICET Result 2022 Releasing Today: तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET 2022)  की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल आज यानी 22 अगस्त 2022 को टीएस आईसीईटी का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन किसी कारणवश आज रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो टीएस आईसीईटी के परिणाम 29 अगस्त 2022 तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

TS ICET Result 2022- डायरेक्ट लिंक

(नोट: अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। TSCHE द्वारा ICET 2022 परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम विंडो का सीधा लिंक उपलब्ध होगा।)

 TSICET 2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट-icet.tsche.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'डाउनलोड स्कोर कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
  • TS ICET 2022 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।

Read More- जारी होने वाली है NEET आंसर की 2022, neet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

TSICET 2022 परीक्षा में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को कुल 25 प्रतिशत अंक (अर्थात कुल 200 अंकों में से 50 अंक) लाने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, अंकों का कोई न्यूनतम योग्यता प्रतिशत निर्धारित नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

Read More- जारी हो गया फेज 6 के लिए सीयूईटी एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

TS ICET 2022:टाई होने पर ऐसे लेंगे निर्णय

TSCHE उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट के साथ ही एक राज्यव्यापी TS ICET रैंक लिस्ट जारी की जाएगी। रैंकों के बीच टाई होने की स्थिति में, TSICET टाई ब्रेकर के रूप में निम्नलिखित मानदंडों का उपयोग करेगा- 

  • सेक्शन-ए में प्राप्त अंकों पर विचार करके
  • यदि टाई की स्थिति बनी रहती है, तो सेक्शन बी में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा।
  • यदि टाई अभी भी बना रहता है, तो पुराने उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवार की उम्र को ध्यान में रखते हुए टाई का समाधान किया जाएगा।
अगली खबर