दो छात्रों को दी जाएगी इस साल की प्रतिभा एम. सिंह कैम्ब्रिज एलएलएम स्कॉलरशिप

इस साल Prathiba M. Singh Cambridge LL.M. Scholarship दो छात्रों को दी जाएगी। 8 नवंबर की रात एक वर्चुअल समारोह के दौरान दोनों छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

दो छात्रों को दी जाएगी इस साल की यह अहम स्कॉलरशिप
Two students slected for Prathiba M. Singh Cambridge LLM Scholarship 2021  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली: एनएलयू ओडिशा के आशीर्वाद नायक और एनएलएसआईयू बैंगलोर के निखिल पुरोहित नाम के दो छात्रों को इस साल प्रतिभा एम सिंह कैम्ब्रिज एलएलएम स्कॉलरशिप 2021 के लिए चुना गया है।  इन छात्रों को सम्मानित करने के लिए सोमवार, 8 नवंबर को रात 8.30 बजे ज़ूम के माध्यम से एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है

इन छात्रों को दी जाती है स्कॉलरशिप

इस स्कॉलरशिप की शुरूआत 2013 में  'सरदार मनमोहन सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट' के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक मेधावी छात्रों का सहायता करना था। इसके अलावा छात्रवृत्ति का उद्देश्य उन युवा भारतीय होशियार छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कानून में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इसके माध्यम से 2014 से 2021 तक, कैम्ब्रिज में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देने वाले छात्रों की संख्या 14 हो गई है।

एफ नरीमन होंगे मुख्य अतिथि

सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील फली एस. नरीमन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. स्टीफन जे. टूपे, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं के साथ, दर्शकों को संबोधित करेंगे। ट्रस्ट ने इस पहल में सहयोग के लिए कैम्ब्रिज कॉमनवेल्थ ट्रस्ट को भी धन्यवाद दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने छात्रवृत्ति पहल की सराहना की है।

अगली खबर