UGC NET Result Date 2022: यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट, देखें संभावित रिजल्ट डेट, फाइनल आंसर की व स्कोर वैलिडिटी

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Feb 09, 2022 | 07:42 IST

UGC NET Result Date 2022: यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट NTA Official Website www.ugcnet.nta.nic.in पर जल्द अपलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां संभावित रिजल्ट डेट, फाइनल आंसर की व स्कोर वैलिडिटी चेक कर सकते हैं...

ugc net 2021 result declaration date, ugc net 2021 result link, ugc net 2021 result update
UGC NET: संभावित रिजल्ट डेट, फाइनल आंसर की व स्कोर वैलिडिटी 
मुख्य बातें
  • UGC NET 2022 परीक्षा परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द होगा घोषित
  • देश भर में तीन चरणों में आयोजित की गई थी परीक्षा
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ugcnet.nta.nic.in पर घोषित करेगी परिणाम

UGC NET Result Date 2022: UGC NET 2022 Exam Result NTA Official Website www.ugcnet.nta.nic.in पर जल्द अपलोड किए जा सकते हैं। UGC NET 2021 Exam देश भर में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था; दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में हुआ था।

यूजीसी नेट 2021 रिजल्ट कब आएगा Ugc Net 2021 Result Date Expected

81 विषयों के लिए UGC NET 2021 Exam provisional answer key 21 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों ने question papers के साथ response sheet देखा और 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में आपत्तियां उठाईं। लेकिन किन्हीं वजह से अभी तक फाइनल आंसर की जारी नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो ugc net 2021 result date और फाइनल आंसर की को लेकर इसी महीने आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

Ugc Net 2021 Result Pdf

ugc net 2021 result link फरवरी 2022 में अस्थायी रूप से जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट जून 2021 और दिसंबर 2022 संयुक्त परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ साथ 81 विषयों के लिए फाइनल आंसर की जारी कर सकता है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर विषयवार आधिकारिक कट-ऑफ भी जारी करेगा। सामान्यीकरण पद्धति (normalization) का उपयोग उन विषयों के लिए कट-ऑफ की गणना करने के लिए किया जाएगा जिनकी परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी।

जेआरएफ स्कोर की वैधता क्या है? Ugc net jrf validity period

जेआरएफ स्कोर की वैधता अवधि तीन वर्ष की है। बताते चलें यह वैधता उस दिन से गिनी जाती है जिस दिन से जेआरएफ स्कोर कार्ड उम्मीदवार को दिया जाता है। हालांकि, जो उम्मीदवार पहले ही एम.फिल./पीएचडी में शामिल हो चुके हैं, तो जिस तारीख को उन्होंने जेआरएफ फैलोशिप शुरू की है, वह नेट परिणाम की घोषणा की तारीख या उनके शामिल होने की तारीख, जो भी बाद में हो, से होगी।

अगली खबर