UGC NET 2022: कब, कहां, कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Sep 19, 2022 | 13:03 IST

UGC NET 2022 Phase 3 exam city slip: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 फेज 3 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी होने वाली है, एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्लिप्स को आज जारी किया जाएगा।, एक बार यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने होने के बाद आप ugcnet.nta.nic.in से देख व डाउनलोड कर पाएंगे।

UGC NET 2022 Phase 3 exam city slip
यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी हो सकती है।
  • फेज 3 की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।
  • एक दिन बाद आ सकता है यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET 2022 Phase 3 Exam City Slip जल्द ही जारी होने वाली है, एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्लिप्स को आज जारी किया जाएगा।, एक बार यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने होने के बाद आप ugcnet.nta.nic.inसे देख व डाउनलोड कर पाएंगे, साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

परीक्षा शहर पर्ची जिसे आप एग्जाम सिटी स्लिप नाम से भी जानते हैं, आज 19 सितंबर 2022 को जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट 20222 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, चरण 3 की परीक्षा 23 सितंबर, 2022 से शुरू होगी और अक्टूबर तक परीक्षा चलेगी। इस दौरान विभिन्न विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के तीसरे चरण के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें एग्जाम सिटी स्पिल डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। इन अपडेट्स को ugcnet.nta.nic.inपर जारी किया जाएगा।

Read More - कल जारी होगा प्रीलिम्स री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र आ सकते हैं एक साथ

यूजीसी ने 16 सितंबर, 2022 को एक नोटिस जारी किया था, जिसके माध्यम से यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) फेज 3 अनुसूची की विषयवार अनुसूची जारी की और एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र को नियत समय पर जारी करने के लिए कहा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा शहर की पर्ची के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे। आगे की परीक्षा से संबंधित विवरण जैसे समय, तिथि और अन्य यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड के माध्यम से साझा किए जाएंगे।

इन विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

यूजीसी phase 2 के तहत 23 सितंबर को बोडो, बंगाली, असमिया और उर्दू सहित 4 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा जबकि फेज 3 के लिए अभी तक  एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परीक्षा शहर की पर्ची की जांच कर सकते हैं। इन (फेज 3) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी आज जारी होने की उम्मीद है।

Read More - लाखों लोगों को इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब जारी होगा रीट परीक्षा का रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट आयोजित करती है।

अगली खबर