UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, परीक्षा की तिथि नोट कर लें

UGC NET Admit Card 2021 Date: National Testing Agency (NTA) जल्द ही UGC NET 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यह ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

ugc net, ugc net admit card, ugc net admit card 2021,
UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 अपडेट (i-stock) 
मुख्य बातें
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही UGC NET 2021 एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।
  • एनटीए नेट परीक्षा 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर और 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जानी है।
  • NTA ने COVID-19 के कारण प्रभावित हुई UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं का विलय कर दिया है।

UGC NET Admit Card 2021: National Testing Agency (NTA) जल्द ही UGC NET 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यह ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2021 को सफलतापूर्वक भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड व संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NTA ने 5 सितंबर, 2021 को UGC NET की आवेदन प्रक्रिया और 12 सितंबर, 2021 को UGC NET की सुधार विंडो को बंद कर दिया था।

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स से UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास जन्म तिथि के साथ आवेदन संख्या की जानकारी होनी चाहिए।

ऐसे कर सकेंगे UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड

  1. उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर बीच में व नीचे की तरफ UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड करने के लिए लिंक ​एक्टिव हो जाएगा।
  3. यहां एप्लीकेशन नबंर और जन्म तिथि डालिए साथ ही साथ सिक्योरिटी की भरिये।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. इसका प्रिंटआउट ले लीजिए।

6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

संशोधित यूजीसी नेट 2021 परीक्षा तिथि के अनुसार, एनटीए नेट परीक्षा 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर और 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जानी है। NTA ने COVID-19 के कारण प्रभावित हुई UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं का विलय कर दिया है।

बता दें, एनटीए ने 7 से 12 सितंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोला था, अब इसमें बदलाव होने की संभावना नहीं है।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

अगली खबर