UGC NET Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 26, 2022 | 14:31 IST

UGC NET Admit Card 2022 Sarkari Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। उम्मीदवार यहां से अभी तक का अपडेट चेक कर सकते हैं...

Ugc Net Admit Card, Ugc Net Admit Card 2022
यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड तिथि व अपडेट 
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होने वाला है जारी
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप के लिए मिलता है मौका

University Grants Commission National Eligibility Test Admit Card 2022 जल्द ही जारी होने वाले हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे हैं, वे जल्द ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। आधिकारिक तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यदि आज के अपडेट की बात करें, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने UGC NET परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण और करेक्शन विंडो को कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। पंजीकरण और करेक्शन यानी सुधार विंडो को दिसंबर और जून 2022 चक्र दोनों के लिए बढ़ा दिया गया है। संशोधित तिथियां यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

UGC NET Admit Card 2022 Download Direct Link

यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

वे उम्मीदवार जिन्होंने जून 2022 या दिसंबर 2021 में यूजीसी नेट के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए चरणों की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कई बार अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या ​अन्य किसी कारण से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने में परेशानी आ सकती है, ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड कर लें। बता दें, परीक्षा हॉल में यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 को होना जरूरी है।

How to download UGC-NET 2022 admit card

  • उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां News and Events नाम के सेक्शन में देखें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा
  • या फिर आप पेज के मध्य भाग में सबसे नीचे जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक देख सकते हैं।
  • यहां क्रेडिंशियल डालें, यानी मांगी गई जानकारी (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड) दें।
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर लें, इस​का प्रिंट करा लें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, जून 2022 चक्र और दिसंबर 2021 चक्र में यूजीसी नेट की परीक्षाएं सटीक तिथियों (एनटीए) पर आयोजित की जाएंगी। यूजीसी नेट परीक्षा एक साल पहले 213 शहरों और 469 परीक्षा केंद्रों सहित कुल 12.67 मिलियन उम्मीदवारों ने दी थी। UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आपके हॉल टिकट पर जो जानकारी छपी होगी, उसमें परीक्षा की तारीख और स्थान शामिल होगा।

Read More - स्किल टेस्‍ट की तारीख जारी, यहां देखें जरूरी नोटिस

अगली खबर