UGC NET Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jul 01, 2022 | 15:45 IST

NTA UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां से संभावित तिथि देख सकते हैं...

ugc net, ugc net admit card, ugc net admit card 2022,
यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए इसी हफ्ते एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे
  • उम्मीदवार यहां से संभावित तारीख के बारे में जान सकेंगे
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

UGC NET Admit Card 2022: ​National Testing Agency (NTA) University Grants Commission National Eligibility Test 2022 के लिए इस हफ्ते एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं। बता दें, 8 जुलाई से परीक्षा का आयोजन किया जाना है। यह यूजीसी नेट परीक्षाएं 14 अगस्त, 2022 तक चलेंगी। एक बार NTA UGC NET Admit Card 2022 जारी होने के बाद इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवार यहां यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व संभावित तिथि देख सकते हैं-

UGC NET Admit Card 2022 Download Link

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET 2022 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 8 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन भारत भर के विभिन्न 82 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अब रही बात यह परीक्षा क्यों होती है? बता दें, विषयों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या सहायक के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए UGC NET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसे पास करने के बाद केवल यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों / कॉलेजों / संस्थानों में कार्य करने का मौका मिलता है।

How to download UGC NET 2022 Admit Card

नीचे NTA UGC NET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया है:

  • उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • 'एडमिट कार्ड देखें' लिंक पर क्लिक करें
  • एक नई विंडो खुलेगी जहां पंजीकृत उम्मीदवारों को साइन इन करना होगा।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।


Read More - घोषित हुआ तेलंगाना टीईटी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक


कब तक आएंगे यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड

आमतौर पर किसी परीक्षा से हफ्ताभर पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। अब चूंकि यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का आयोजन 8 जुलाई से होना है, ऐसे में आज से पूरा एक हफ्ता बचा है। यह एडमिट कार्ड आज से अगले दो दिन के अंदर जारी होने के पूरे पूरे अवसर हैं।

जून 2018 तक, सीबीएसई द्वारा देश भर के 91 शहरों में 84 विषयों में नेट आयोजित किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2018 से यूजीसी-नेट का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जा रहा है।

अगली खबर