UGC NET Admit Card 2021: जानें कब और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे नेट परीक्षा एडमिट कार्ड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Oct 08, 2021 | 15:15 IST

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ​एडमिट कार्ड जल्द आने वाले हैं। उम्मीद है ugc net admit card आज जारी हो सकता है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि परीक्षा में मात्र 10 दिन का समय शेष है...

ugc net admit card 2021
UGC NET Admit Card 2021: एडमिट कार्ड जल्द (i-stock) 
मुख्य बातें
  • आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
  • परीक्षा की ​नई तिथि 17 से 25 अक्टूबर, 2021 है।
  • उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ​एडमिट कार्ड जल्द आने वाले हैं। उम्मीद है ugc net admit card आज जारी हो सकता है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि परीक्षा में मात्र 10 दिन का समय शेष है।

UGC NET Admit Card 2021: How to Download

परीक्षा की ​नई तिथि 17 से 25 अक्टूबर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 अब 17 से 25 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित होने वाली है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के दिसंबर / जून चक्र के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

Ugc net admit card download का तरीका निम्नलिखित है-

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर यूजीसी नेट हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें। (एडमिट कार्ड जारी होने के बाद)
  3. क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. यूजीसी नेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपेडट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Sarkari Naukri Update

NTA ने अभी तक UGC NET 2021 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में सूचित नहीं किया है। उम्मीद है कि यह पहली परीक्षा की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। यदि ऐसा होता है तो ugc net admit card release date आज ही है।

इन दो सत्रों को आपस में कर दिया गया विलय

यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल परीक्षा अब 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in, ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

अगली खबर