UP Board Exam 2022 Date Sheet: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट इस वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

UP Board Exam 2022 Date Sheet: यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट जल्द ही upmsp.edu.in पर जारी की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड का टाइम टेबल यूपी चुनाव समाप्त होने के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र यहां अपेक्षित तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नोट कर सकते हैं...

UP Board Exam 2022 Date Sheet
10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट जल्द, देखें संभावित तिथि 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी जल्द जारी करेगा डेट शीट
  • यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 डेट शीट upmsp.edu.in पर होगी जारी
  • हो सकती हैं प्री-बोर्ड परीक्षाएं, कोरोना प्रोटोकॉल को करना होगा फॉलो

UP Board Exam 2022 Date Sheet: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP UP 10th, 12th Board Exam 2022 Date Sheet जल्द ही जारी करेगी। जैसा कि यूपी चुनाव 2022 के लिए मतदान जारी है, संभावता जताई जा रही है कि मतदान सत्र समाप्त होने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं (UP Board Exams) अप्रैल में शुरू की जा सकती हैं। अधिक विवरण और पूर्ण समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी, जैसे ही आधिकारिक जानकारी आएगी, आपको यहां डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करा दिया जाएगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 और डेट शीट इसी हफ्ते जारी हो सकती है। UPMSP जल्द ही स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का भी निर्देश दे सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स को तैयार बनाए रखनी चाहिए।

अप्रैल मे हो इसलिए हो सकती है परीक्षा

चूंकि यूपी चुनाव 2022 (UP Elections 2022) चल रहे हैं और वोटों की गिनती 10 मार्च, 2022 को होगी, यही वजह है कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 अप्रैल में होगी, हालांकि स्थिति अनुकूल पर ही निर्णय लिया जाएगा।

52 लाख छात्रों को है इंतजार

यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 डेट शीट का इंतजार करीबन लगभग 52 लाख छात्र कर रहे हैं, यानी इतनी बड़ी संख्या में डेटशीट जानने की होड़ लगी हुई है। UP 10th 12th Board Exam 2022 Date Sheet जारी होते ही छात्रों को स्ट्रेटजी बनाने और उसी के अनुसार तैयारी करने में मदद मिलेगी। वर्तमान COVID-19 स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए, यह पता चला है कि UPMSP छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्टाफ को टीका लगाने के लिए कह सकता है। इसके अलावा छात्र हों या स्टाफ सभी को कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करनी होगी। 

छात्रों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और परीक्षा केंद्र में हर समय अन्य लोगों से 6 फीट से अधिक दूर रहना चाहिए। अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखना होगा इसके अलावा मास्क लगाए होना अनिवार्य होगा। यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 डेट शीट पर अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर