UP Board 10th 12th Compartment Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम, upmsp.edu.in से करें चेक

UP Board 10th 12th Compartment Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Compartment Result 2022 declared on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in
जारी हुआ यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • जारी हुए यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम।
  • कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों का रिजल्ट हुआ जारी।
  • UPMSP कम्पार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित हुई थी।

UP Board 10th 12th Compartment Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP ने आज 13 सितंबर, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। यूपी कक्षा 10वीं 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। छात्रों को यूपी कंपार्टमेंट परिणाम 2022 चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। यूपी 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

Read More- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

UP Board 10th 12th Compartment Result 2022: ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर अपने परिणाम चेक करने की सलाह दी जाती है-  

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर दर्ज करें और जिले का नाम चुनें, परिणाम देखें पर क्लिक करें।
  4. यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 की मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

UP Board 10th Compartment Result 2022:Direct Link

UP Board 12th Compartment Result 2022: Direct Link

उम्मीदवारों को बता दें कि 18 जून को, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी किए थे। कक्षा 10वीं के परिणाम दोपहर 2 बजे और कक्षा 12वीं के परिणाम शाम 4 बजे जारी किए गए थे। यूपी 10वीं बोर्ड के परिणाम में कुल 88.18% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। जबकि 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33% दर्ज किया गया।

अगली खबर