UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस में 2430 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस में निकली 2430 भर्तियों की प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद पीएसटी, पीईटी, अंतिम सूची और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

UP Police Jobs Recruitment 2022
यूपी पुलिस जॉब रिक्रूटमेंट 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश पुलिस में 2430 पदों पर निकली भर्तियां।
  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आमंत्रित किए गए आवेदन।
  • यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से होगी शुरू।

UP Police Recruitment 2022: लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी और इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 होगी।

इच्छुक उम्मीदवार प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यूपी पुलिस इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2430 लोगों को नियुक्त करना चाह रही है। यहां देखिए वैकेंसी का विवरण:

सहायक ऑपरेटर: 1374

- सामान्य: 552
- ईडब्ल्यूएस: 137
- ओबीसी: 370
- एसटी: 27
- एससी: 288

हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर मैकेनिक: 936

- सामान्य: 379
- ईडब्ल्यूएस: 92
- ओबीसी: 252
- एसटी: 18
- एससी: 195

Also Read: UGC NET Answer Key 2021-22: बढ़ते संक्रमण के बीच-जानिए NTA कब जारी कर सकता है 3 फेज वाली आंसर की

कार्यशाला कर्मचारी: 120

- सामान्य: 51
- ईडब्ल्यूएस: 11
- ओबीसी: 32
- एसटी: 2
- एससी: 24

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualifications):

असिस्टेंट ऑपरेटर: उम्मीदवारों को फिजिक्स और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

वर्कशॉप स्टाफ: उम्मीदवारों को संबंधित विषयों में 12वीं और आईटीआई पास होना चाहिए।

Also Read: GATE 2022 Admit Card: टल सकती है गेट की परीक्षा? IIT खड़गपुर ने फिर रोके प्रवेश पत्र डाउनलोड

हेड ऑपरेटर: उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर साइंस / आईटी / मैकेनिकल में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

अगली खबर