UP Police SI Admit Card 2021: एसआई एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

UP Police SI Admit Card 2021: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 आज यानी 9 नवंबर, 2021 को जारी होने की संभावना है। UP Police SI Admit Card उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे...

up police si admit card 2021, up police si admit card download 2021
UP Police SI Admit Card 2021: यूपीएसआई एडमिट कार्ड (i-stock) 
मुख्य बातें
  • यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 आज 9 नवंबर, 2021 को जारी हो सकता है जारी
  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने परीक्षा से 3 दिन पहले इसे जारी करने का उल्लेख किया था।
  • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में आयोजित होने वाली है।

UP Police SI Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस, सब इंस्पेक्टर या यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 आज, 9 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले परीक्षा प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए, यह संभावना है कि उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर, 2021 से शुरू हो रही है। परीक्षा सब इंस्पेक्टर के पद के लिए है, जिसके माध्यम से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा तीन चरणों में और सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in या यहां दिए गए चरणों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police SI Admit Card 2021: महत्वपूर्ण विवरण 

इवेंट तिथि
एसआई एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि नवंबर 9, 2021 (संभवत: परीक्षा से तीन दिन पहले)
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा इस तारीख से शुरू नवंबर 12, 2021
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा इस तारीख ​हो होगी खत्म दिसंबर 2, 2021

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने एडमिट कार्ड जारी करने के लिए किसी निश्चित तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। जैसे ही इसे जारी किया जाएगा, इसे यहां अपडेट किया जाएगा।

How to download UP Police SI Admit Card 2021

  1. उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड'। (लिंक एक्टिव होने के बाद)
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर होगा।
  5. उसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

इस भर्ती के जरिए कुल 9,534 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा 2 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी और राज्य भर के 92 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

अगली खबर