UP Police SI PET Admit Card 2022: जारी हो गए पीईटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 04, 2022 | 09:25 IST

UP Police SI PET Admit Card 2022 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोमेशन बोर्ड यूपी पीआरपीबी दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा आधिकारिक परिणाम और कटऑफ, डीवी और पीएसटी टेस्ट एडमिट कार्ड अब uppbpb.gov.in उपलब्ध हैं। वे उम्मीदवार जो यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं...

up police si, up police si pet admit card 2022, up police si pet admit card 2022
जारी हो गए यूपी पुलिस एसआई पीईटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • यूपी पुलिस एसआई अपडेट: पीईटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए
  • उम्मीदवार यहां से पीईटी टेस्ट देने वाले अभ्य​र्थियों की सूची व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस भर्ती अभियान के माध्यम से 9534 पद भरे जाने हैं।

UP Police SI PET Admit Card 2022: UP Police Sub Inspector SI Recruitment 2021 Physical Eligibility Test PET Admit Card 2022 for 9534 Post से जुड़ा बड़ा अपडेट आ गया है। जो लोग इस भर्ती से जुड़ी अगली प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए 3 मई, 2022 को आधिकारिक साइट पर नए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। पहला नोटिफिकेशन शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किए जाने की संबंध में है। दूसरा नोटिफिकेशन 'शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रथम चरण में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची' के बारे में है, जबकि तीसरा नोटिफिकेशन 'शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक' के बारे में है।

इन तीनों नोटिफिकेशन को आधिकारिक साइट से ऐसे देखें

  • उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 3 मई को जारी नोटिफिकेशन पर जाएं।
  • यहां कुल तीन लिंक एक्टिव किए गए हैं, जिनमें पीईटी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक के बारे में बताया गया है। हालांकि उम्मीदवार इसे डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं-

डीवी या पीएसटी टेस्ट के लिए सेलेक्टड उम्मीदवारों की सूची देखें-

Download DV / PST Test Candidate List

डीवी या पीएसटी टेस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलौड करें-

Download DV / PST Test Admit Card

बता दें इस भर्ती अभियान के माध्यम से Sub Inspector SI के 9027 पद, Platoon Commander के 484 पद और Fire Officer के 23 पद भरे जाने हैं। कुल मिलाकर 9534 पद भरे जाएंगे।

अगली खबर