UP Polytechnic Result 2022: जारी होने वाला है यूपी पॉलिटेक्निक 2022 का रिजल्ट, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक

UP Polytechnic Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आज शाम तक यूपी पॉलिटेक्निक 2022 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर सकता है, इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

up polytechnic result 2022,up polytechnic result 2022 kab aayega,jeecup result 2022
यूपी पॉलिटेक्निक 2022 रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • कल इस समय जारी हो सकता है यूपी पॉलिटेक्निक 2022 का रिजल्ट।
  • 10वीं के स्तर पर आयोजित की जाती है परीक्षा।
  • शाम तक जारी हो सकती है फाइनल आंसर की।

UP Polytechnic Result 2022 Date (यूपी पॉलिटेक्निक 2022 का रिजल्ट कब जारी होगा): यूपी पॉलिटेक्निक 2022 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आज शाम तक (UP Polytechnic Result 2022 Latest Update) यूपी पॉलिटेक्निक 2022  परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर सकता है, इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

इस बार यूपी पॉलिटेक्निक 2022 परीक्षा 6 जून से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर 27 जून से 30 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए करीब 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि 70 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। इससे साफ होता है कि प्रदेश के युवाओं की रुचि पॉलिटेक्निक में कम होती जा रही है। बता दें लंबे समय से प्रदेश में पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए रेलवे या किसी अन्य विभगों में बड़ी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है, यह भी इसका सबसे बड़ा कारण है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Learn More - आज जारी होगा रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डाउनलोड करें अपने हॉल टिकट

UP Polytechnic Result 2022, ऐसे करें चेक

- JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर JEECUP Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।

- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बता दें पॉलिटेक्निक की परीक्षा 10वीं के स्तर पर आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

आईबीपीएस क्लर्क 2022 रजिस्ट्रेशन ibps.in पर जारी, जानें परीक्षा पैटर्न पात्रता और योग्यता विवरण

प्रोविजनल आंसर की जारी

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने 04 जुलाई 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी किया था। वहीं अब जल्द ही फाइनल आंसर की जारी होने वाला है, इसके तुरंत बाद रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

अगली खबर