UPPSC RO ARO Answer Key 2021: जल्‍द जारी होगी आंसर की, जानिए कितना जा सकता है कट ऑफ

UPPSC RO ARO Answer Key 2021: UPPSC की आरओ एआरओ की आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है। इसके लिए लिखित परीक्षा 5 दिसंबर में आयोजित की गई थी। चयनित उम्‍मीदवार मेन्‍स एग्‍जाम में शामिल हो सकेंगे।

UPPSC RO ARO Answer Key 2021
UPPSC RO ARO Answer Key 2021 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आरओ एआरओ की आंसर की करेगा जारी
  • अलग अलग वर्ग के अनुसार होंगे कट ऑफ
  • आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं ज्‍यादा डिटेल्‍स

UPPSC RO ARO Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ एआरओ की आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है। इसका अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसी के चलते उत्‍तर कुंजी जारी की जाएगी, इससे उम्‍मीदवार कट ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं। 

यूपीपीएससी की ओर से दिसंबर में राज्य के 22 जिला मुख्यालयों के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। ये दो पालियों में आयोजित की गई थीं। प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2022 को मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीपीएससी आरओ एआरओ उत्तर कुंजी 2021 जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां दर्ज करानो के लिए दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। 

कितना जा सकता है कट ऑफ 
पेपर 1 में सामान्य अध्ययन से 140 प्रश्न थे। प्रत्येक के 1 अंक थे। जबकि पेपर 2 में सामान्य हिंदी खंड से 60 प्रश्न शामिल थे। ऐसे में आंसर की जारी होने के बाद से आवेदक कट ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं। ये अलग अलग वर्गों के आधार पर होंगे। 
सामान्य 125-135 तक कट ऑफ जाने की संभावना 
ओबीसी 125-130 तक कट ऑफ जाने की संभावना 
एससी 105-112 तक कट ऑफ जाने की संभावना 
एसटी 90- 110 तक कट ऑफ जाने की संभावना 
पीडब्ल्यूडी 85-95 तक कट ऑफ जाने की संभावना 
महिला उम्मीदवार 115-125 तक कट ऑफ जाने की संभावना 

अगली खबर