UPRVUNL Admit Card 2022: जारी हो गया UPRVUNL के असिस्टेंट इंजीनियर का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPRVUNL Admit Card 2022 Resleased: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL)ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट uprvuln.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

uprvunl ae admit card 2022,uprvunl ae exam admit card 2022,uprvunl ae recruitment 2022
यूपीआरवीयूएनएल असिस्टेंट इंजीनियर का एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • UPRVUNL के असिस्टेंट इंजीनियर का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 125 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • नीचे दिए इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं डाउनलोड।

UPRVUNL Admit Card 2022 Resleased: यूपीआरवीयूएनएल के असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uprvuln.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लए 16 और 17 जुलाई को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 125 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 62 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 38 पद, अनुसूचित जाति के लिए 11 पद और आर्थिक वर्ग से कमजोर वर्ग के लिए 12 पद निर्धारित हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने UPRVUNL के असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन किया था, वो नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी हुआ FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट, natboard.edu.in पर ऐसे करें चेक

UPRVUNL Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvuln.org पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Career पर क्लिक करें।

- अब Recruitment Notice पर जाएं।

- इसके बाद Click Here to download the admit card Computer based test के लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

आज बंद हो रही जेईई मेन 2022 सेशन 2 फॉर्म करेक्शन विंडो, जल्द करें आवेदन

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक अभियंता ई एंड एम कैडर मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्यूटर साइंस और सिविल कैडर के 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपये से लेकर 177500 रुपये महीने दिया जाएगा। अधि जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
 

अगली खबर