UPSC IES, ISS 2021: इंटरव्यू का शेड्यूल हुआ जारी, upsc.gov.in के इस लिंक पर सारी जानकारी

UPSC IES, ISS 2021 Interview Schedule: UPSC IES और ISS के परिणाम 10 सितंबर, 2021 को घोषित हुआ था। आयोग ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है।

UPSC IES Interview Schedule 2021
UPSC इंटरव्यू शेड्यूल 2021 
मुख्य बातें
  • यूपीएससी ने इंडियन इकॉनॉमिक सर्विस परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल
  • सिविल सेवा की भारतीय आर्थिक सेवा में भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी चरण
  • यहां जानिए इंटरव्यू की तारीफ और अन्य जरूरी बातें

UPSC IES and ISS Interview Schedule in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा, आईईएस और भारतीय सांख्यिकी सेवा, आईएसएस के लिए साक्षात्कार अनुसूची जारी की है। UPSC IES, ISS 2021 लिखित परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था। इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शेड्यूल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC IES, ISS 2021 इंटरव्यू उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है। साक्षात्कार के दौर को पास करने वालों को आखिर में आयोग में भर्ती किया जाएगा। यूपीएससी ने सभी उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तिथि और समय पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया है।

इस पीडीएफ फाइल में सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर और साथ में इंटरव्यू की तारीख और समय है। उम्मीदवार ध्यान दें कि सभी साक्षात्कार 29 नवंबर, 2021 और 1 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2021: इंटरव्यू शेड्यूल

इंटरव्यू तारीख
इंटरव्यू शुरू 29 नवंबर, 2021
इंटरव्यू खत्म 1 दिसंबर, 2021

पूरे इंटरव्यू शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें: IES 2021 | ISS 2021 

उम्मीदवारों को आवंटित समय पर ही इंटरव्यू के लिए रिपोर्ट करना होगा। अगर वे जल्दी पहुंच जाते हैं तो उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा। साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित किया जाएगा - सुबह 9 बजे से और दोपहर 1 बजे से।

UPSC IES, ISS 2021 साक्षात्कार में भी उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने होंगे। इनमें नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति आदि से संबंधित मूल प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके साथ ही, उन्हें चेकिंग के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

परीक्षा जुलाई के महीने में आयोजित की गई थी और इन सेवाओं में भर्ती तीन चरणों में की जाती है - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। ज्यादा अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर