UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: 7882 पदों पर होने वाली यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में हो सकती है देरी, जानें क्‍या है वजह

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाले यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का आवेदक इंतजार कर रहे हैं। मगर अभी तक सूचना जारी नहीं की गई है। इसी बीच इसमें देरी होने की खबरें सामने आ रही हैं।

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • 7882 रिक्‍त पदों पर होगी भर्ती
  • पहली बार UPSSSC आयोजित करा रहा है परीक्षा
  • PET में शामिल होने वालों को मिलेगा हिस्‍सा लेने का मौका

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी में लेखपाल के पदों की भर्ती की जानी है। इस अभियान के तहत लगभग 7882 रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। ऐसे में आवेदक बेसब्री से परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। मगर आवेदकों का ये इंतजार और लंबा हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आचार संहिता के फेर में फंसने से नोटिफिकेशन जारी होने में समय लग सकता है। 

लेखपाल भर्ती में देरी होने की मुख्य वजह अब तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं होने को माना जा रहा था। इसके अलावा कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते जनवरी की शुरुआत में राज्य में आचार संहिता लागू की जा सकती है।

Read also: NEET UG 2022 Preparation

ऐसे में आयोग की ओर से भर्ती की अधिसूचना तभी जारी की जा सकेगी जब राज्य में आचार संहिता खत्म हो। अगर इससे पहले भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है तो आवेदकों को इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। आयोग की ओर से सूचना UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

पहली बार UPSSSC करा रहा है भर्ती परीक्षा 

राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)की ओर से किया जा रहा है।   UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के कुछ नियमों में बदलाव भी किया है। नए नियमों के तहत इस बार की लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही हिस्सा लेने की अनुमति  मिलेगी। यूपी में होने वाले इस भर्ती अभियान के तहत 7882 लेखपाल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

अगली खबर