UPTET 2022 Notification: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन, जानें कब और कैसे करें अप्लाई

UPTET Notification 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही UPTET 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द जारी कर सकता है। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन दे सकते हैं।

UPTET 2022 Notification Release date: UPTET 2022 notification to be released soon at official website updeled.gov.in, know how to apply and exam pattern
UPTET 2022 का नोटिफिकेशन 
मुख्य बातें
  • यूपीटीईटी 2022 की नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकती है।
  • यूपी के सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए UPTET 2022 की परीक्षा आयोजित की जाती है।
  • UPTET 2022 का नोटिफिकेशन जारी होते ही एप्लीकेशन फॉर्म भी जारी हो जाएगा।

UPTET 2022 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही UPTET 2022 परीक्षा के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी हो सकता है। UPTET परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन अगले हफ्ते या जुलाई मध्य तक जारी किया जा सकता है। 

यूपीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर आवेदन करना होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam) यूपी के सरकारी स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का तरीका है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी चाहते हैं उनके लिए यह एक खास मौका हो सकता है। यूपीटीईटी नोटिफिकेशन 2022 जारी होते ही एप्लीकेशन फॉर्म भी जारी हो जाएंगे।

Learn More - इस साल CTET परीक्षा 2022 में होंगे ये बदलाव, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

How To Apply for UPTET 2022
 
एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं- 

  •  सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर जाकर ‘UP TET 2022 Notification’ लिंक पर क्लिक करें।
  •  आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  •  अपना पंजीकरण करें, आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
  •  अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपका यूपीटीईटी 2022 फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

बता दें यूपीटीईटी परीक्षा दो भागों के लिए अलग अलग देना होगा  पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है जो एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये है। जो उम्मीदवार दोनो पेपर मे शामिल होना चाहते हैं उनके लिए अलग शुल्क निर्धारित होगा।

जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, एसएमएस व डिजिलॉकर के माध्यम से करें चेक

UPTET 2022 का परीक्षा पैटर्न 

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर प्राइमरी टीचर पेपर (PRT) कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि दूसरा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाता है। हालांकि जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों परीक्षा देनी होंगी। 

अगली खबर