UPTET Answer Key 2021: यूपीटीईटी की आंसर-की आज, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, आपत्ति उठाने का भी मिलेगा मौका

UPTET Answer Key 2021 date: UPBEB की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की आंसर की 27 जनवरी को जारी की जाएगी। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्‍स की जरूरत होगी।

UPTET Answer Key
UPTET Answer Key  
मुख्य बातें
  • डायरेक्‍ट लिंक से भी चेक कर सकेंगे आंसर की
  • नंवबर 2021 में पेपर लीक के बाद जनवरी 2022 में दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा
  • आसंर की पर आपत्ति उठाने के लिए 1 फरवरी तक मिलेगा मौका

UPTET Answer Key date: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB)की ओर से 27 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) आंसर की जारी की जाएगी। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। उम्‍मीदवार जरूरी जानकारी भरकर लॉगइन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। वे चाहे तो डायरेक्‍ट लिंक के जरिए भी आंसर की देख सकेंगे। 

उम्मीदवारों को 1 फरवरी, 2022 तक यूपीटीईटी आंसर की परआपत्तियां उठाने का मौका मिलेगा। अगर उन्‍हें किसी उत्‍तर में कमी लगती है तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित वैध क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। आंसर की मिलाकर उम्‍मीदवार संभावित स्‍कोर की भी गणना कर सकते हैं। 

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 
  •  उसके बाद 'आंसर-की' लिंक पर क्लिक करें। 
  •  पर्सनल डिटेल्स सबमिट करें। 
  • 'आंसर-की' आपके स्‍क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • 'आंसर-की' की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें। 

आंसर की को कैसे दें चुनौती 
UPTET आंसर की को चुनौती देने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद उत्तर कुंजी आपत्ति लाइन पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर, UPTET उत्तर कुंजी 2021 को चुनौती देने के लिए आवश्यक लिंक पर क्लिक करें। प्रश्न पत्र सेट और भाषा का चयन करें और चेकबॉक्स पर क्लिक करें।उसके बाद, 'आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें' बटन पर क्लिक करें। फिर, उस प्रश्न के सही उत्तर का चयन करें जिसके लिए आपत्ति उठाई गई थी और टिप्पणियों का उल्लेख करें। जमा करने से पहले विवरण देखें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।

भुगतान शुल्‍क करना होगा जमा 
आंसर की में प्रत्येक चुनौती या आपत्ति के लिए, उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्‍क का भुगतान करना होगा। बोर्ड के अनुसार प्रत्‍येक प्रश्‍न के लिए 500 रुपए शुल्‍क निर्धारित किया गया है। अगर उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौती यूपीबीईबी द्वारा सही पाई जाती है तो उन्‍हें शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

अगली खबर