UPTET Exam 2022 Notification: उत्तर प्रदेश जल्द जारी करेगा UPTET परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें ताजा अपडेट

UPTET Exam Notification 2022: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड जल्द ही UPTET परीक्षा 2022 की नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-updeled.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए

UPTET Exam 2022 Notification: UPTET Exam 2022 Notification to be Released on August 2022 at Official website updeled.gov.in, Know recent Updates
UPTET परीक्षा 2022 के लिए नोटिफेकेशन जल्द जारी हो सकती है।  
मुख्य बातें
  • UPTET परीक्षा 2022 की नोटिफिकेशन (UPTET Exam 2022 Notification) जल्द जारी हो सकता है।
  • UPTET परीक्षा राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे नोटिफिकेशन

UPTET Exam 2022 Notification: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती और राज्य में सरकारी शिक्षण नौकरियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) आयोजित करता है। UPTET ऑनलाइन परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यूपीटीईटी के उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि इस वर्ष की परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन कब जारी होगा इसकी कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, अगस्त के महीने में इस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-updeled.gov.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

UPTET पास करने के बाद इस स्कूलों में होगी भर्ती

उम्मीदवारों के पास परीक्षण के दोनों स्तरों के लिए उपस्थित होने का विकल्प है। UPTET परीक्षा के अंक निम्नलिखित स्कूलों पर लागू होते हैं:

  • राज्य सरकार के तहत स्कूल
  • राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूल
  • राज्य सरकार/बुनियादी शिक्षा परिषद/माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर मान्यता प्राप्त/संबद्ध
  • स्कूल जो किसी भी राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से संबंधित हैं।

UPTET से संंबंधित महत्वपूर्ण डेट 

UPTET 2022 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से जुड़ी निम्नलिखित महत्वपूर्ण डेट पर नजर बनाए रखें, हालांकि यह डेट आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई हैं- 

यूपीटीईटी 2022 की नोटिफिकेशन- अगस्त 2022
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया / आवेदन शुल्क भुगतान शुरू- सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त- अक्टूबर 2022
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- अक्टूबर 2022
एडमिट कार्ड- अक्टूबर 2022
UPTET 2022 की परीक्षा-   अक्टूबर 2022

UPTET परीक्षा दो पेपरों के लिए की जाती है आयोजित

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पेपर 1 (कक्षा 1 से 5वीं) और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पेपर 2 (कक्षा 6वीं से 8वीं) की परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित की जाती है। हालांकि उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं।

Read More - दिसंबर में मिलेगा आर्मी को पहला अग्निवीर, एयर फोर्स में 24 जून से भर्ती अभियान

अगली खबर