UP Board English Paper Leak: अब 13 अप्रैल को होगा यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का पेपर, लीक के बाद 24 जिलों में हुआ रद्द

UP Board 12th english Paper leak: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के बहुत बड़ी खबर आई है, आज जो छात्र अंग्रेजी का पेपर देने वाले थे, उसे रद्द करने की घोषणा कर दी गई है, छात्र यहां से देखें किस वजह से और कहां कहां रद्द की गई परीक्षा

UP Board English Paper Leak
UP Board 12th english Paper leak 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के बहुत बड़ी खबर आई है
  • प्रदेश के 24 जिलों में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज रद्द
  • शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी

UP Board 12th English Paper Leak and cancelled: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के बहुत बड़ी खबर आई है। आज जो छात्र अंग्रेजी का पेपर देने वाले थे, उसे रद्द करने की घोषणा कर दी गई है। पेपर लीक होने के कारण 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। इन जनपदों के अलावा बाकी अन्य जनपदों में परीक्षा तय समय पर होगी। इन जनपदों के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके लिए नई डेट भी सामने आ चुकी है।

यूपी बोर्ड की ओर से लीक किए गए पेपर को अब 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। एक आधिकारिक अपडेट के अनुसार 13-02-2022 को सुबह की प्रथम पाली में 8.00 बजे से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नीचे आप आधिकारिक नोटिस का अंश देख सकते हैं।

UP Board 12th English paper new date 2022

गौरतलब है कि आज सुबह ही बलिया में दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा की सीरीज 316 ईडी और 316 ईआई के प्रश्नपत्र लीक हो गए। बाजार में 300 से 500 रुपये में यह पेपर बिक रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही 24 जनपदों में पेपर रद्द कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 

इन जिलों कैंसिल हुई परीक्षा

आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात,  एटा, शामली। 

STF को प्रकरण की जांच के आदेश 

पेपर लीक होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस महकमा भी जांच में जुट गया है। पेपर लीक कहां से हुआ, इसकी विभागीय स्तर पर भी जांच होगी। योगी सरकार ने बीते कार्यकाल में टीईटी की परीक्षा लीक होने के बाद पेपर लीक प्रकरण को काफी गंभीरता से लिया था। यही वजह है कि UP BOARD अंग्रेजी के पेपर लीक की जांच उत्तर प्रदेश STF को सौंपी गई है।

अगली खबर