UK Board 10th,12th Result 2022: लड़कों से आगे निकली लड़कियां, जानिए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में कितने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

UK Board UBSE 10th, 12th Result 2022, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। जानिए कितने फीसदी स्टूडेंट्स ने पास की यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा...

Uttarakhand Board 10th and 12th Result Passing Percentage
Uttarakhand Board 10th and 12th Result Passing Percentage 
मुख्य बातें
  • उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी हो गए हैं।
  • 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
  • 12वीं में कुल 82.63 फीसदी और 10वीं में 77.74 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

UK Board Class 10th, 12th Result 2022:: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। ये दिन कई छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। वहीं, कई स्टूडेंट्स के चेहरे पर मायूसी आई है। उत्तराखंड बोर्ड 2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल दो लाख 42 हजार स्टूडेंट्स बैठे थे। 12वीं का एग्जाम एक लाख 29 हजार स्टूडेंट्स ने दिया। वहीं, एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूके बोर्ड 2022 10वीं का एग्जाम दिया था। 12वीं की परीक्षा में कुल 82.63 फीसदी स्टूडेंट्स (Uttarakhand Board 12th Passing Percentage) पास हुए हैं। वहीं, 77.74 फीसदी छात्रों ने 10वीं क्लास की परीक्षा (Uttarakhand Board 10th Passing Percentage) पास की है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को बधाई दी है।   

Also Read: UK Board 10th, 12th Result 2022 LIVE Updates

10वीं और 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85.38 लड़कियां पास हुई है। वहीं, 79.74 लड़के पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में 84.06 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। वहीं, 71.12 फीसदी छात्र पास हुए थे। आपको बता दें कि साल 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। साल 2021 में 99.09 फीसदी स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, 99.56 फीसदी छात्रों ने 12वीं परीक्षा पास की थी।  

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने हैं। रिजल्ट चेक करते समय परीक्षार्थियों को अपना हॉल टिकट व एडमिट कार्ड अपने पास में ही रखें।

अगली खबर