LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, देखें कितने ने पास की परीक्षा, कौन रहे टॉपर

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं के परिणाम रिलीज होने के बाद आपत्ति जताने और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। बीते दिन इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में 31 मार्च को रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया का 1 अप्रैल को आया और 2 अप्रैल से यह प्रोसेस शुरू भी हो गया है।

Bihar board 10th result 2022 direct link, Bihar Board 10th Result Scrutiny
तस्वीर साभार:  Bihar Board official Website biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड 10वीं नतीजे से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षा रिजल्ट स्क्रूटनी को लेकर भी नोटिस जारी हो गया है। बिहार बोर्ड परिणाम पर आपत्ति जताने की डेट भी घोषित हो गई है। Bihar Board Matric 10th Result 2022 देखने वाले छात्र 2 अप्रैल से आपत्ति जताने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यह स्क्रूटनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से ही की जाएगी। नीचे आप इस संबंध में पूरी स्टोरी देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2022: Check Result and Apply for Scrutiny here

बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड से संबंधित अन्य जानकारियों और अलग अलग तरह के रिजल्ट से जुड़े आंकड़ों के लेटेस्ट अपडेट के लिए आप यहां हमारे साथ इस पेज पर बने रहें। बीएसईबी का यह परिणाम 12वीं की ही तरह ऑनलाइन जारी हुआ था और अब 10वीं का भी हो चुका है। शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से ही घोषित किया गया था। 16 से 17 लाख के बीच छात्र कक्षा 10वीं परीक्षा रजिस्ट्रेशन करने वाले थे। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच किया गया था और इस बार रिकॉर्ड समय में बोर्ड ने रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check Board Exam Result, Latest Govt Jobs Notification, Results here

Apr 04, 2022  |  06:21 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022 - 17 लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित

बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने 31 मार्च को मैट्रिक, कक्षा 10, परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा की थी। मैट्रिक, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए कुल 17 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in, onlineonlinebseb.in पर बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

Apr 03, 2022  |  11:33 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: यहां देखें टॉपरों की लिस्‍ट

रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ
रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंकों के साथ
रैंक 2: विवेक कुमार थंकुर 486 अंकों के साथ
रैक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंकों के साथ
रैंक 4: निर्जला कुमारी 484 अंकों के साथ
रैंक 5: अनुराग कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: सुसान कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: निखिल कुमार 483 अंकों के साथ

Apr 03, 2022  |  10:48 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

स्‍टेप 1: सबसे पहले मोबाइल पर Digilocker ऐप डाउनलोड करें। 
स्‍टेप 2: अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्‍ट्रेशन करें। 
स्‍टेप 3: अब बोर्ड रिजल्‍ट के ऑप्‍शन पर जाकर डाउनलोड मार्कशीट सेलेक्‍ट करें। 
स्‍टेप 4: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सब्मिट करें। 
स्‍टेप 5: मार्कशीट आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें। 

Apr 03, 2022  |  09:53 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया था रिजल्‍ट

बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से की। इसकी जानकारी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा की गई थी। 

Apr 03, 2022  |  09:03 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्‍स

मार्कशीट में सभी विषयों में प्राप्‍त नंबर, मैक्सिमम मार्क्‍स और पास, फेल या एसेंसिशल रिपीट की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्र अपना नाम, पिता का नाम आदि भी देख सकेंगे। 

Apr 03, 2022  |  08:25 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: लड़कियों का रहा दबदबा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल भी लड़कियों का दबदबा रहा। टॉप करने वालों में पहला स्‍थान रामयणी रॉय ने हासिल किया। वहीं दूसरे स्‍थान पर सानिया कुमारी और विवेक ठाकुर रहें। 

Apr 03, 2022  |  07:25 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: टॉपरों को मिलेगा पुरस्‍कार

बीएसईबी कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले 10 रैंक होल्‍डर्स को ईनाम दिया जाएगा। पहले टॉपर को 1 लाख, सेकेण्‍ड टॉपर को 75,000 और थर्ड टॉपर को 50,000 रुपये मिलेंगे। वहीं  रैंक 4 से 10 तक प्रत्‍येक छात्र को 10,000 रुपये मिलेंगे। 

Apr 03, 2022  |  06:40 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: रामायणी रॉय ने किया टॉप

रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 में 487 अंकों के साथ टॉप किया है। लगभग 4,24, 857 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि दूसरे ने 5,10,411 और तृतीय श्रेणी में 3,47,637 छात्रों ने प्रबंधन किया।

Apr 03, 2022  |  05:51 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: दोबारा हुई थी गणित की परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के दौरान गणित का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते परीक्षा को स्‍थगित कर दिया गया था। दोबारा इसका आयोजन 24 मार्च को हुआ था। इसके लिए छात्रों को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

Apr 03, 2022  |  05:05 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: टॉपरों की लिस्‍ट में 47 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 के टॉपर्स 2022 की सूची जारी कर दी है। BSEB 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट में कुल 47 छात्रों ने जगह बनाई है। सूची को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। 

Apr 03, 2022  |  04:33 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: प्रथम श्रेणी में जानें कितने परीक्षार्थी हुए पास

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम श्रेणी में कुल 4,24,597 छात्र उत्तीर्ण हुए है। वहीं सेकेंड डिवीजन में 5,10,411 और थर्ड डिवीजन में 3,47,637 पास हुए है।

Apr 03, 2022  |  04:00 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: जानिए कितने परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2022 में 7,90,920 लड़कियों और 8,20,179 लड़कों सहित कुल 16,11,099 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से लगभग 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2022 पास की है। 

Apr 03, 2022  |  03:35 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: परिणाम के साथ जारी किए गए स्‍टैटिक्‍स

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 के साथ ही बीएसईबी ने इसके आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड ने यह भी साझा किया कि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 17 से 24 फरवरी तक राज्य भर के 1,525 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

Apr 03, 2022  |  03:10 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022: ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या scrutiny.biharboardonline.com पर जाएं।
निर्दिष्ट स्क्रूटनी या रीचेक लिंक को क्लिक कीजिए।
रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित तमाम विवरण दर्ज करें।
सिस्टम-जनरेटेड एप्लिकेशन आईडी का उपयोग कर लॉग इन करें।
हर विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके स्क्रूटनी या रीचेक के लिए विषय चयन करें।
'शुल्क भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी फीस का भुगतान करें।

Apr 03, 2022  |  02:46 PM (IST)
Bihar Board Result: 10वीं कक्षा में 79.88 प्रतिशत छात्र पास

बिहार बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में इस बार बिहार बोर्ड से 10वीं कक्षा में 79.88 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसके अलावा दाउद नगर के रामयणी राय ने भी टॉप किया। बीएसईबी के अंदर टॉप 5 में 4 छात्राओं ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि टॉप 10 में 47 छात्र  हैं, जिनमें से टॉप 3 में पटना का एक भी छात्र नहीं है।

Apr 03, 2022  |  02:15 PM (IST)
Bihar Board Result: 30 से कम मार्क्स होने पर ग्रेस मार्क्स पॉलिसी

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को हर विषय में 100 में से 30 अंक लाने की जरूरत है। जो भी लोग 30 अंक लाने में असमर्थ रहा उसे ग्रेस मार्क्स पॉलिसी आधार पर पास किया जाएगा। ग्रेस मार्क्स से अगली कक्षा में प्रमोट होने का ऑप्शन होता है या फिर कंपार्टमेंटल परीक्षा में भी छात्र शामिल हो सकते हैं।

Apr 03, 2022  |  01:53 PM (IST)
Bihar Board Result: कैसे मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड बाद में स्कूलों को मार्कशीट भेजेगा। छात्रों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी एवं सर्टिफिकेट अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट्स पर प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध है। बिहार बोर्ड मार्कशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से डिजी लॉकर ऐप का उपयोग करते हुए रिजल्ट देख सकते हैं।

Apr 03, 2022  |  01:07 PM (IST)
BSEB 10th Result 2022: परिणाम देखने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद अब ‘BSEB Class 10th Result 2022’ पर जाएं।
इसके बाद रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
इसे सब्मिट करने के बाद ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Apr 03, 2022  |  12:42 PM (IST)
Bihar Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा मंत्री?

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार बोर्ड की तारीफ की है। उनका कहना है कि एक समय था जब दूसरे बोर्ड में बच्चे नोमिनेशन किया करते थे लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि दूसरे राज्यों के छात्र बिहार बोर्ड को मीडियम बनाकर परीक्षा दे रहे हैं। इस बदलते बिहार और बदलती शिक्षा प्रणाली की शिक्षा विभाग मंत्री ने जमकर तारीफ की है।

Apr 03, 2022  |  12:15 PM (IST)
Bihar Board Result: छात्रों से जुड़े आंकड़े

कुल मिलाकर छात्रों की संख्या - 16,11,199
फेल हुए छात्रों की संख्या - 3,24,028
परीक्षा में पास हुए छात्रों की संख्या - 12,87,871