LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Board 10th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक और डाउनलोड करें मार्कशीट

Bihar Board 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। बीएसईबी 10 रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in से देखे जा सकेंगे हालांकि, इस ब्लॉग पर रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक मौजूद हैं। करीब 17 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है, आप यहां से टॉपर्स नेम के साथ अन्य जानकारी भी पा सकेंगे

bihar board matric result 2022 date, Biharboardonline.bihar.gov.in
तस्वीर साभार:  i-stock
10वीं परीक्षा के परिणाम से जुड़े हर छोटे बड़े अपडेट

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह पेपर 17 से 24 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। वैसे तो यह रिजल्ट पहले ही जारी किए जाने थे, लेकिन गणित का पेपर लीक होने की वजह से 24 मार्च को दोबारा से गणित पेपर का आयोजन किया गया, इस दौरान टॉपर्स का इंटरव्यू व रिजल्ट जारी करने की अन्य प्रक्रियाएं तेजी से चलती रहीं।

Bihar Board 10th Result 2022 Declared LIVE: Check marks here and download marksheet

आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी मैट्रिक परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया गया है, इन रिजल्ट्स की जानकारी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी। छात्र यहां रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ साथ अन्य अपडेट भी देख सकते हैं

Apr 01, 2022  |  08:17 AM (IST)
Bihar Board Matric Result 2022 - पहले 1 बजे आने थे परिणाम

इससे पहले बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे जारी होने थे। हालांकि, कुछ अज्ञात कारणों से, बिहार बोर्ड ने परिणाम में देरी की और इसे दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिये घोषित किया। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने सबसे तेज नतीजों को कवर किया।

Apr 01, 2022  |  07:23 AM (IST)
Bihar Board Matric Result 2022 - पिछले साल से ज्यादा रहा प्रतिशत 

बीएसईबी 10वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। इस बार कुल 16,11,099 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल टॉपर रही रामायणी रॉय जिन्होंने 487 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। 

Apr 01, 2022  |  06:28 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022 - बीएसईबी बिहार 10वीं परिणाम घोषित

बीएसईबी बिहार 10वीं परिणाम 2022 कल 31 मार्च, 2022 को घोषित किया गया। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। छात्र timesnowhindi.com/education पर जाकर संबंधित स्टोरी व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

Apr 01, 2022  |  12:12 AM (IST)
Bihar Board Result 2022: टाॅपर्स को मिलेगा इनाम 

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी हो गए हैं, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने यह खुलासा किया है कि वह इस परीक्षा के टॉपर्स को लैपटॉप, कैश प्राइज और किंडल ई-बुक इनाम के तौर पर देगा।
 

Mar 31, 2022  |  11:40 PM (IST)
Bihar Board Result: इस वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट 

छात्रों को लंबे समय से बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम का इंतजार था। ‌आज यह परिणाम जारी हो गए हैं, अपना परिणाम छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Mar 31, 2022  |  10:54 PM (IST)
Bihar Board Result: पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया: जो छात्र अपने बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 से संतुष्ट नहीं हैं और सोचते हैं कि उन्हें अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए थे, वे अपनी उत्तर लिपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Mar 31, 2022  |  10:34 PM (IST)
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022: 79.88% पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम न केवल सबसे तेज है बल्कि हाल के दिनों में सबसे अच्छा भी है। परीक्षा में बैठने वाले 79.88 प्रतिशत छात्रों ने पेपर पास किया। पास प्रतिशत 2021 से मामूली उछाल है, बीते साल 78.17 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

Mar 31, 2022  |  10:08 PM (IST)
BSEB Class 10 Result 2022: शीर्ष 10 की सूची में 47 छात्र

बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 की लिस्ट में कुल 47 छात्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सभी उपस्थित उम्मीदवारों की जांच के लिए परिणाम लिंक नीचे दिया गया है।

Mar 31, 2022  |  09:39 PM (IST)
Bihar Board टॉपर्स को मिलने वाले ईनाम

बीएसईबी 10वीं टॉपर्स 2022 को भी उच्च अंक और शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए नकद पुरस्कार और लैपटॉप मिलने की उम्मीद है। हर साल, बीएसईबी टॉपर्स को लैपटॉप, हजारों और लाखों के नकद पुरस्कार और यहां तक कि टैबलेट भी मिलते हैं। इस बार भी बीएसईबी और राज्य सरकार इनकी घोषणा कर सकती है।

Mar 31, 2022  |  09:03 PM (IST)
Bihar Board Class 10 Result Toppers: टॉप 3 रैंक वाले छात्र

पहला स्थान इस बार एक छात्रा ने हासिल किया है। आप टॉप 3 में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट देख सकते हैं।
रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ
रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंकों के साथ
रैंक 2: विवेक कुमार थंकुर 486 अंकों के साथ
रैंक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंकों के साथ

Mar 31, 2022  |  08:33 PM (IST)
बिहार कक्षा 10 के परिणाम का पिछले 4 वर्षों का पास प्रतिशत

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 80 फीसदी से कुछ कम है लेकिन यहां जानिए बीते सालों में यह प्रतिशत कितना रहा है।
2018: 68.89 प्रतिशत
2019: 80.73 प्रतिशत
2020: 80.59 प्रतिशत
2021: 78.17 प्रतिशत

Mar 31, 2022  |  08:03 PM (IST)
Bihar board 10th result 2022: स्पेशल एग्जाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए, बाद में बीएसईबी द्वारा एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विवरण छात्रों के साथ साझा किया जाएगा।

Mar 31, 2022  |  07:35 PM (IST)
BSEB 10th result 2022: स्क्रूटनी की प्रक्रिया

बिहार बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो भी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी जल्द ही विवरण प्रकाशित करेगा। इस स्क्रूटनी की प्रक्रिया का कई छात्रों को बेसब्री के साथ इंतजार है।

Mar 31, 2022  |  07:33 PM (IST)
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम: हेल्पलाइन नंबर

बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 के उम्मीदवार किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

Mar 31, 2022  |  07:15 PM (IST)
Bihar board Matric result 2022: 3 लाख से ज्यादा छात्र नहीं हुए पास

इस साल बिहार बोर्ड की ओर से आयजित हुई 10वीं की परीक्षा में 3,24,128 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास नहीं की है।
कुल परीक्षा में बैठे छात्र: 16,11,097
पास हुए छात्र: 12,86,968
पास प्रतिशत: 79.88 प्रतिशत

Mar 31, 2022  |  06:53 PM (IST)
Bihar board Matric 10th result 2022: हाईलाइट्स

कुल परीक्षा देने वाले छात्र: 16 लाख 11 हजार से ज्यादा
पास हुए: 12 लाख 86 हजार से ज्यादा
पास प्रतिशत: 79.88%

प्रथम श्रेणी से पास: 4 लाख 24 हजार से ज्यादा
दूसरे डिवीजन से पास: 5 लाख 10 हजार से ज्यादा
तीसरा डिवीजन: 3 लाख 47 हजार से ज्यादा

पुरुष छात्र पास: 6 लाख 78 हजार से ज्यादा
महिला छात्र पास: 6 लाख 08 हजार से ज्यादा

Mar 31, 2022  |  06:27 PM (IST)
Bihar Board 10th Result: टॉप 10 में 47 छात्र

राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस साल टॉप 10 में 47 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10 वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष करीब 80 प्रतिशत से कुछ कम परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

Mar 31, 2022  |  06:08 PM (IST)
Bihar Board 2022 Result: नतीजों के आंकड़ों पर एक नजर

इस साल टॉप पांच में आठ परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। उतीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में 6,78,110 छात्र हैं जबकि 6,08,861 छात्राएं शामिल हैं। इस साल 79.88 प्रतिशत यानी 12.86 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

Mar 31, 2022  |  05:41 PM (IST)
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022: पास प्रतिशत 80% के नीचे

साल 2022 में बीएसईबी कक्षा 10 का पास प्रतिशत 78.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले साल पास प्रतिशत में करीब दो फीसदी की गिरावट आई थी। 2020 में पास प्रतिशत 80.59 प्रतिशत था।

Mar 31, 2022  |  05:21 PM (IST)
Bihar Board Result 2022: पासिंग मार्क्स

बिहार एजुकेशन बोर्ड में कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने के लिए एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इतने अंक आने पर ही परीक्षा को क्वालीफाई किया माना जाएगा।