LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Board 10th Result 2023: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट? जानें कब आएंगे नतीजे

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट बहुत जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके चेक कर सकेंगे। बता दें कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

bihar board, bihar board result, bihar board result 2023, bihar board result kab aayega
Bihar Board 10th Result 2023

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है। इसके बाद से 10वीं में शामिल स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड आज शाम तक 10वीं रिजल्ट डेट (BSEB 10th Result 2023 Date) की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कर देगा।

Bihar Board 10th Result 2023 Date Out LIVE! Check here

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल बिहार बोर्ड 10वीं में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के साथ ही यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

Bihar Board Matric 10th Result 2023 Marksheet Download Direct Link

Mar 28, 2023  |  06:32 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर रखें नजर

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Mar 28, 2023  |  06:07 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - बीते सालों का पास प्रतिशत

2022 – 79.88 प्रतिशत
2021 – 78.17 प्रतिशत
2020 – 80.59 प्रतिशत
2019 – 80.73 प्रतिशत
2018 – 68.89 प्रतिशत
2017 – 50.12 प्रतिशत

Mar 28, 2023  |  05:42 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - बीते साल किसने किया टॉप

बीते साल बिहार बोर्ड 10वीं में रामायणी राय ने 487 अंकों के साथ टॉप किया था। जबकि, सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंकों के साथ दूसरे और प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

Mar 28, 2023  |  05:23 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। जिसके बाद मैट्रिक रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Mar 28, 2023  |  05:05 PM (IST)
Bihar Board 10th Marksheet 2023 LIVE - कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए देना होगा इतना शुल्क

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि प्रत्येक विषय के लिए 855 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख रिजल्ट जारी करने के बाद घोषित की जाएगी।

Mar 28, 2023  |  04:49 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर रखें नजर

biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com

Mar 28, 2023  |  04:37 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - 12वीं रिजल्ट जारी, 10वीं रिजल्ट कल

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल फरवरी में किया गया। बीएसईबी की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया था। वहीं, अब बोर्ड 10वीं के नतीजे भी 31 मार्च से पहले जारी कर देगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख अभी तक नहीं घोषित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैट्रिक रिजल्ट कल जारी हो सकता है।

Mar 28, 2023  |  04:18 PM (IST)
BSEB Class 10th Result 2023 LIVE - इस तारीख को हुई 10वीं परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैट्रिक परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब बोर्ड सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा।

Mar 28, 2023  |  04:07 PM (IST)
BSEB Class 10th Matric Result 2023 LIVE - 29 मार्च को जारी होगा 10वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 29 मार्च को जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Mar 28, 2023  |  03:58 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जारी किया जाएगा। इस दौरान राज्य शित्रा मंत्री भी मौजूद होंगे। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी।

Mar 28, 2023  |  03:27 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड ने जारी किया अहम नोटिस

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा कर अब 30 मार्च कर दी है। बता दें कि इससे पहले स्टूडेंट्स को 27 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करने का समय दिया गया था।

Mar 28, 2023  |  03:09 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
 

Mar 28, 2023  |  02:59 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023: 9 दिन में हुई थी बोर्ड परीक्षा

. केवल 9 दिन में ही बोर्ड परीक्षा खत्म कर दी गई थी। बिहार में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। अब बोर्ड के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार हैं। 

Mar 28, 2023  |  02:44 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 16,11,099 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 12,86,971 को ही सफल घोषित किया गया। बता दें कि साल 2022 में 10वीं का पास प्रतिशत 79.88% दर्ज किया गया था।

Mar 28, 2023  |  02:40 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट बहुत जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Mar 28, 2023  |  02:16 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: मार्कशीट पर दिया विवरण

छात्र का नाम
पिता का नाम
स्कूल के नाम
रोल नंबर
रोल कोड
रजिस्ट्रेशन नंबर
विषयवार पूर्ण और पासिंग मार्क्स
विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
विषयवार कुल अंक
परिणाम की स्थिति और विभाजन
सकल निशान

Mar 28, 2023  |  01:53 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - आखिर कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी)  ने भले अभी तक तारीख नहीं बताई हो, लेकिन मीडिया में एक जानकारी आई है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा। 16 लाख से ज्यादा छात्रों को अभी न्यूनतम एक और दिन इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर शेयर किया जाएगा।

Mar 28, 2023  |  01:08 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ बोर्ड की वेबसाइट पर 31 मार्च से पहले जारी कर दिया जाएगा।

Mar 28, 2023  |  12:55 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने साथ ही यह भी साफ कर दिया था कि 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख अभी तक नहीं साझा की गई है।

Mar 28, 2023  |  12:39 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: 

बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम को लेकर मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। अनंतिम यानी प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड की जा सकती है और मूल मार्कशीट उम्मीदवारों को उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध होगी।