LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Board 10th Result 2023: इस समय जारी होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 25 मार्च 2023 को कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट की तारीख जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 डेट की जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की जाएगी।

bihar board result 2023, bihar board result kab aayega, sarkari result, bihar board result 2023 date
Bihar Board 10th Result 2023

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। वहीं, 12वीं इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक हुई। बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने साथ ही यह भी साफ कर दिया था कि 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.com, Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस साल मैट्रिक परीक्षा में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Bihar Board 10th Result 2023 Date Announced LIVE! Check here

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अभी तक 10वीं रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड आज शाम BSEB 10th Result 2023 Date की सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दे सकता है। बता दें कि रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

Bihar Board 10th Result Official Direct link

Mar 27, 2023  |  03:39 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - 17 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। जिसे रोल नंबर और रोल कोड के जरिए चेक किया जा सकेगा।

Mar 27, 2023  |  03:28 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - रिजल्ट के साथ ये भी होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें कि इस साल 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, 10वीं के नतीजे 31 मार्च से पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख अभी नहीं जारी की गई है।

Mar 27, 2023  |  02:33 PM (IST)
BSEB 10th Result Live - किसी भी बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी ​कर दिया जाएगा, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आज ही Bihar Board class 10 result की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर पैनी नजर बनाए रखें।

Mar 27, 2023  |  02:08 PM (IST)
Bihar Board Result 2023 Live - साइट पर रखें पैनी नजर

अब सबके मन में सवाल है कि, बिहार का कौन सा जिला 10वीं 12वीं का टॉपर बनेगा। बता दें जल्द ही इसके बारे में बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए लगातार बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट व ट्विटर पर पैनी नजर बनाए रखें।

Mar 27, 2023  |  01:49 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 - मिलेंगे ये पुरस्कार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही एक लैपटॉप व किंडल ई बुक रीडर भी दिया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 75000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  

Mar 27, 2023  |  01:39 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - पहले 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2023 Live बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया था। उम्मीद है कि, आज यानी 27 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र BSEB की आधिकारिक साइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Mar 27, 2023  |  01:25 PM (IST)
Bihar Board Result 2023 Live - साइट क्रैश होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आधिकारिक साइट क्रैश हो जाती है तो छात्र डिजिलॉकर व एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। हालांकि परिणाम घोषित होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक साइट पर ही अपना रिजल्ट देखें।

Mar 27, 2023  |  01:17 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 - इस लिंक पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

- biharboardonline.bihar.gov.in

- secondary.biharboardonline.com

Mar 27, 2023  |  12:59 PM (IST)
BSEB 10th Result 2023 Live - स्क्रीन पर आ जाएगा रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं। यहां BIHAR10रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Mar 27, 2023  |  12:47 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - इस दिन जारी हुए थे 12वीं के परिणाम

बता दें इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजा जारी किया गया था। रिजल्ट पिछली बार के मुकाबल सही देखने को मिला है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि, 10वीं का रिजल्ट भी पिछली बार की तुलना में अच्छा देखने को मिलेगा। हालांकि रिजल्ट के पासिंग पर्सेंटेज को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी किया गया है।

Mar 27, 2023  |  12:41 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - कैसा रहेगा इस बार 10वीं का रिजल्ट

बता दें बीते वर्ष बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कुछ खास नहीं देखने को मिला था। बता दें कुल मिलाकर 16 लाख 54 हजार 171 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से करीब 3 लाख 60 हजार छात्र फेल हुए थे। हालांकि उम्मीद है कि, इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Mar 27, 2023  |  12:29 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Bihar Board Class 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।

- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Mar 27, 2023  |  12:21 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - बिहार बोर्ड 10वी के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बिहार विघालय परीक्षा समिति किसी भी वक्त कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Mar 27, 2023  |  11:54 AM (IST)
Bihar Board 10th Result Live - बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट यहां से करें चेक

इंतजार खत्म होने वाला है और बिहार बोर्ड जल्द ही रिजल्ट डेट व टाइम की घोषणा करने वाला है। बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार बिहार विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

Mar 27, 2023  |  10:59 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - दोपहर तक रिजल्ट संभव

14 से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई परीक्षा के लिए आज परिणाम जारी होने की पूरी उम्मीद है। दो पालियों में आयोजित हुई Bihar Board BSEB 10th परीक्षा 2023 का परिणाम दोपहर 2 बजे त​क किया जा सकता है। एक परिणाम जारी होने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in से स्कोर देख पाएंगे।

Mar 27, 2023  |  10:14 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 Live - जानें कहां से देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar School Examination Board or BSEB बहुत जल्द रिजल्ट जारी करने वाला है, मिली रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज कल में जारी किया जा सकता है। इन परिणामों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Mar 27, 2023  |  09:59 AM (IST)
Bihar Board Result 2023 Live - 10वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

बिहार बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। बिहार बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, हाल ही में शिक्षा विभाग ने बोर्ड की बैठक बुलाई है। उम्मी है कि, इस दौरान रिजल्ट की तारीख पर मुहर लग सकती है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Mar 27, 2023  |  09:44 AM (IST)
Bihar Board Result 2023 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो जाती है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Mar 27, 2023  |  09:22 AM (IST)
BSEB 10th Result 2023 Live - इस बार इतने प्रतिशत 12वीं का रिजल्ट

21 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बता दें इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा रिजल्ट देखने को मिला है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Mar 27, 2023  |  09:01 AM (IST)
Bihar Board Result 2023 Live - कम अंक आने पर ना हों निराश

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड इसके लिए कंपार्टमेंट की परिक्षा आयोजित करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।