LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द, हो जाएं तैयार

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022, Jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी द्वारा जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम आज घोषित करने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 आज (15 जून, 2022) को अस्थायी रूप से घोषित किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस पर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। इन रिजल्ट्स को jacresults.com पर से देखा जा सकेगा।

JAC 10th Result 2022, JAC 12th Result 2022
JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022: जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी समय जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा या रिजल्ट डेट की खबर आ सकती है। बता दें, राज्य बोर्ड ने कॉपियों की जांच पूरी कर ली है, ऐसे में रिजल्ट लिंक को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एक बार झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप jacresults.com से परिणाम, टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज आदि देख सकेंगे।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 LIVE Updates ! Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification live update   

झारखंड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, कुल छात्रों में से 3.99 लाख छात्र जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए, जबकि शेष 2.81 लाख झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए।

JAC 10th 12th Result 2022 Direct Link: Check here

Jun 17, 2022  |  12:44 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेंगे पूरे अंक

झारखंड बोर्ड ने इस बार परीक्षा से पहले सिलेबस में कुछ कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद एग्जाम में सिलेबस से बाहर कुछ प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया होगा, उन्हें पूरे अंक मिलेंगे। 

Jun 17, 2022  |  12:08 PM (IST)
JAC Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं 

Jun 17, 2022  |  11:39 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - रद्द कर दी गई थी परीक्षाएं

बता दें कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण पिछले दो साल से झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द की जा रही थी, लेकिन इस बार राज्य सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें लाखों की संख्या में पीरक्षार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

Jun 17, 2022  |  11:12 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - 1200 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 6 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। साथ ही 1200 से अधिक सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित की गई थी तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे। 

Jun 17, 2022  |  10:42 AM (IST)
JAC Result 2022 Live- जल्द नोटिफिकेशन

हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें।

Jun 17, 2022  |  10:05 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए कितने परसेंट मार्क्स

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम अंक आने पर आपको निराश नहीं होना है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे इसके लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।

Jun 17, 2022  |  09:39 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच थी परीक्षाएं

झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।  इसके लिए लाखों छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अब जल्द ही छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। 

Jun 17, 2022  |  09:25 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द करवा दिया जाएगा।

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.nic.in

Jun 17, 2022  |  08:53 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - कम मार्क्स आने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का पेपर आयोजित करता है। इसके लिए छात्र विषयवाह भुगतान कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करना होता है।

Jun 17, 2022  |  08:20 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल में आयोजित की गई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र झारखंड अकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Jun 17, 2022  |  07:30 AM (IST)
JAC Board Result 2022 Live - झारखंड बोर्ड रिजल्ट जल्द

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है या फिर बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Jun 17, 2022  |  07:28 AM (IST)
JAC Board Result Live - रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने 10वीं 12वीं के छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। रिजल्टा जारी करने से पहले छात्रों को सूचित किया जाएगा। 

Jun 17, 2022  |  06:12 AM (IST)
JAC Result 2022 Live - आज आ सकता है रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है।विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट जारी कर सकता है या रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Jun 17, 2022  |  12:09 AM (IST)
JAC Result 2022 Live: इन 4 वेबसाइट्स से चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जारी होंगे। छात्र सीधे इन वेबसाइट की मदद से अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट के लिए पेज के साथ बने रहें।

Jun 16, 2022  |  11:44 PM (IST)
JAC Board Result 2022: दो साल बाद आयोजित हुई थी परीक्षा

कोविड-19 महामारी के कारण झारखंड बोर्ड की ओर से बीते एक साल में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी। उस दौरान बोर्ड परीक्षा रद्द हो गई थी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल मार्किंग) के आधार पर पास किया गया था लेकिन इस बार दो साल बाद बोर्ड ने कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

Jun 16, 2022  |  11:32 PM (IST)
Jharkhand Board Result 2022: पास प्रतिशत में हुआ बड़ा सुधार

झारखंड बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 95.93 प्रतिशत के रूप में अपना उच्चतम पास प्रतिशत हासिल किया है। यह पिछले साल की तुलना में एक बड़ी छलांग थी, इससे पहले 10वीं के लिए साल 2020 में 75.01 फीसदी पास प्रतिशत था। कक्षा 12वीं छात्रों के लिए भी, पास प्रतिशत आसमान छू गया। 2020 में 77.37 प्रतिशत से 2021 में पास प्रतिशत 90.71 प्रतिशत हो गया था।

Jun 16, 2022  |  11:26 PM (IST)
Jharkhand Board Result 2022: कोविड दिशा-निर्देशों के साथ हुई परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा JAC बोर्ड परीक्षा 2022 सभी कोविड -19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।

Jun 16, 2022  |  10:11 PM (IST)
JAC Board Result 2022: आज रिजल्ट घोषणा को लेकर आधिकारिक अपडेट

एक रिपोर्ट जेएसी के वाइस चेयरमैन विनोद सिंह ने पुष्टि की है कि जेएसी कक्षा 10वीं 2022 और जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 आज घोषित नहीं किए जाएंगे। विनोद सिंह ने कहा, 'आज परिणाम जारी करने की कोई तैयारी नहीं है, जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी।'

Jun 16, 2022  |  09:36 PM (IST)
Jharkhand Board Result 2022: बीते साल ऐसे तैयार हुआ था परिणाम

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

Jun 16, 2022  |  09:23 PM (IST)
JAC Result 2022: 3.99 लाख छात्रों का जेएसी मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए, कुल छात्रों में से 3.99 लाख छात्र जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए, जबकि बाकी 2.81 लाख छात्र झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए।