LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

JEE Main Result 2022: कब जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट? jeemain.nta.nic.in पर देखें अपडेट

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स 2022 सत्र 1 23 जून से 29 जून तक आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत कुछ पेपर की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, जबकि कुछ की जल्द ही जारी की जाएगी।

jee main result 2022 session 1 download link
JEE Main Result 2022

JEE Main Result 2022 कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, अभी तक पेपर 1 के लिए फाइनल आंसर की जारी हो गई है जबकि पेपर 2 के लिए आज कल में फाइनल आंसर की जारी हो जाएगी, इसके बाद JEE Main Result 2022 की जानकारी रिजल्ट लिंक के साथ साझा की जाएगी। पेपर 2 और बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर के लिए अंतिम उत्तर कुंजी आज शाम तक आने की उम्मीद है। जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 पर लेटेस्ट और लाइव अपडेट पाने के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

JEE Main Session 1 Result 2022 Direct Link

आमतौर पर एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी के कुछ घंटों बाद परिणाम जारी करता है। 2021 में फाइनल आंसर की के कुछ दिनों बाद रिजल्ट जारी किया गया था।

Jul 08, 2022  |  06:14 PM (IST)
JEE Main Result Session 1: किस दिन जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट

जेईई मेन परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द ही जारी होने की संभावना है। बीते दिन यह बात सामने आई थी कि शुक्रवार 8 जुलाई को सेशन 1 के परिणाम को जारी किया जा सकता है हालांकि ऐसा नहीं हुआ है और अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि परिणाम जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके कल शनिवार, 9 जुलाई तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

Jul 08, 2022  |  05:36 PM (IST)
JEE Mains 2022 Cut-Off: कैसे तय होगा परीक्षा कट-ऑफ

जेईई मेन्स 2022 कट-ऑफ यहां दिए गए पहलुओं के आधार पर तैयार किया जाएगा:

पिछले साल के परीक्षा रुझान।
भाग लेने वाले संस्थानों की ओर से दी जाने वाली सीटों की संख्या।
जेईई मेन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या।
परीक्षा का कठिनाई स्तर।

Jul 08, 2022  |  05:07 PM (IST)
JEE Exam Result Date 2022: टॉप कॉलेज

एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 के अनुसार, यहां शीर्ष पांच इंजीनियरिंग कॉलेज हैं:

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IIT) दिल्ली
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर
Jul 08, 2022  |  04:44 PM (IST)
JEE Main 2022: क्या है मार्किंग स्कीम?

जेईई मेन 2022 अंकों की गणना एनटीए की मार्किंग स्कीम के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और हर एक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, संख्यात्मक मूल्य वाले उत्तरों वाले प्रश्नों के लिए अंकों की कोई कटौती नहीं होगी और अगर प्रश्न को बिना प्रयास के छोड़ दिया जाता है तो भी कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

Jul 08, 2022  |  04:16 PM (IST)
JEE Main 2022 Result Session 1: सेशन वन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. जेईई मेन 2022 का रिजल्ट कहां चेक करें?
उम्मीदवार अपना जेईई मेन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से देख सकते हैं।

2. जेईई मेन चरण 1 परिणाम की तारीख कब है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभी तक जेईई मेन स्टेज 1 के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

Jul 08, 2022  |  03:40 PM (IST)
JEE Main 2022 Result: वेबसाइट की लिस्ट

अगर किसी छात्र को जेईई मेन 2022 रिजल्ट चेक करने में कठिनाई हो रही है, तो यहां दी गई किसी भी वैकल्पिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:
jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
ntaresults.nic.in

Jul 08, 2022  |  03:14 PM (IST)
JEE Main Result Scorecard: ऐसे डाउनलोड करें अपने स्कोरकार्ड

एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक लॉग इन विवरण को भरकर सब्मिट करें।
जून सेशन के लिए जेईई मेन्स परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Jul 08, 2022  |  02:56 PM (IST)
JEE Main Result Check: कैसे चेक करें

जेईई मेन परिणाम 2022 को चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि (डेट ऑफ बर्थ) या पासवर्ड दर्ज करना होगा। इन विवरण को तैयार रखें क्योंकि परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है।

Jul 08, 2022  |  02:16 PM (IST)
Jeemains.nta.nic.in 2022: क्वालीफाई करने के लिए मिनिमम मार्क्स

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 को पास करने के लिए कम से कम 75 फीसदी अंक प्राप्त करने की जरूरत है। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए, उन्हें कुल मिलाकर कम से कम 65 फीसदी अंक प्राप्त करने की जरूरत है।

Jul 08, 2022  |  01:41 PM (IST)
JEE 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड का विवरण

जेईई मेन्स जून सेशन के परिणाम को चेक करने के लिए, jeemain.nta.nic.in 2022 की मदद से एडमिट कार्ड विवरण को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में उपयोग करने की जरूरत होगी। प्रवेश पत्र के इन विवरण की मदद से ही परिणाम को देखा जा सकेगा।

Jul 08, 2022  |  01:24 PM (IST)
JEE Mains 2022 Result: अगर भूल गए हैं पासवर्ड?

जेईई मेन 2022 रिजल्ट डाउनलोड लिंक में पासवर्ड और एप्लिकेशन नंबर को रिकवर करने का विकल्प भी होगा। जेईई मेन 2022 जून सेशन रिजल्ट लिंक मुख्य वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो 'Forget Password?' पर क्लिक करके या आवेदन संख्या भूलने पर 'Forget Application Number?' लिंक को क्लिक करें।

Jul 08, 2022  |  12:41 PM (IST)
JEE Main 2022 Result Date: 10 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट

एनटीए के इस सप्ताह, 10 जुलाई तक जेईई मेन 2022 रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। अनंतिम अंतिम आंसर की पहले 6 जुलाई को जारी की गई थी। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic पर जेईई मेन 2022 परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Jul 08, 2022  |  12:09 PM (IST)
JEE Main 2022 Result Websites: जेईई रिजल्ट की वेबसाइट

जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब कभी भी जारी हो सकता है और परिणाम के लिए नीचे वेबसाइट की लिस्ट दी गई है, जिनकी मदद से परिणाम को चेक किया जा सकता है।

  1. jeemain.nta.nic.in
  2. nta.ac.in.
  3. ntaresults.nic.in
Jul 08, 2022  |  11:35 AM (IST)
JEE Main 2022 Result: रिजल्ट के लिए एडमिट कार्ड विवरण

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन 2022 रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर छपे हुए यहां दिए विवरण को भी दर्ज करना होगा।
आवेदन नंबर
डेट ऑफ बर्थ

Jul 08, 2022  |  11:08 AM (IST)
JEE Main 2022: सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन 2022 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 9 जून को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Jul 08, 2022  |  10:53 AM (IST)
JEE Main Result Scorecard: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी लॉग इन विवरण की कुंजी को दर्ज करें।
जून सेशन के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Jul 08, 2022  |  10:25 AM (IST)
JEE Main Result 2022: एक या दो दिन में संभावित

जेईई मेन रिजल्ट 2022 एनटीए की ओर से जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, जेईई मेन स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

Jul 07, 2022  |  06:05 PM (IST)
JEE main result 2022 session 1: कैसे चेक करें रिजल्ट

जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 परिणाम लिंक पर टैप करें।

जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Jul 07, 2022  |  05:46 PM (IST)
JEE Main Result June: जेईई मेन रिजल्ट की वेबसाइट

जेईई मेन का रिजल्ट जुलाई में अब कभी भी घोषित होने की संभावना है। सेशन 1 का परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट की मदद से देखा जा सकता है।

jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
ntaresults.nic.in

Jul 07, 2022  |  05:22 PM (IST)
JEE Main Final Answer Key: फाइनल आंसर की हो चुकी है जारी

जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
Direct link to check final answer key