LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Board 10th Result 2023: जारी हो गई बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट? जानें कब आएगें मैट्रिक के नतीजे

Bihar Board 10th Matric Result 2023 Date: BSEB जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित करेगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जो छात्र बिहार मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आज टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर नजर बनाए रहें, क्योंकि कभी भी Bihar Board 10th Result 2023 Date व टाइम की घोषणा की जा सकती है।

bihar board 10th result 2023
bihar board 10th result 2023

Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित करेगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जो छात्र बिहार मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आज टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर नजर बनाए रहें, क्योंकि कभी भी Bihar Board 10th Result 2023 Date व टाइम की घोषणा की जा सकती है। एक बार Bihar Board 10th Result 2023 जारी होने के बाद आप biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in से अपना स्कोर देख पाएंगे।

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time Today Announced LIVE! Check here

Mar 26, 2023  |  09:07 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - कब होगी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। इससे कम अंक मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में भी बैठने का मौका दिया जाएगा। इसकी तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।

Mar 26, 2023  |  08:46 AM (IST)
BSEB Class 10th Result 2023 LIVE: ऑफलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च से पहले कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

Mar 26, 2023  |  08:02 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - इस तारीख तक आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Mar 26, 2023  |  07:30 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - कहां मिलेगा मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि स्टूडेंट्स वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

Mar 26, 2023  |  07:02 AM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - इस तारीख तक आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाओं के रिजल्ट का ऐलान 31 मार्च 2023 से पहले कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

Mar 26, 2023  |  06:25 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा।

Mar 26, 2023  |  06:25 AM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। जिसे रोल नंबर और रोल कोड के जरिए चेक किया जा सकेगा।

Mar 26, 2023  |  05:54 AM (IST)
Bihar Board Class 10th Exam 2023: बीते साल पास हुए छात्रों का पास प्रतिशत

Bihar Board Class 10th Exam 2023: बीते साल कुल मिलाकर 16,11,099 छात्र कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड की अंतिम परीक्षा का हिस्सा बने थे। इसमें से 12,86,971 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे जबकि पास प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा था। साल 2022 में रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में 500 में से 487 अंक के साथ टॉप किया था।

Mar 26, 2023  |  12:06 AM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रोल नंबर दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

Mar 25, 2023  |  11:45 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बीते साल के टॉपर्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2023:
रामायणी राय
सान्या कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर
प्रज्ञा कुमारी

Mar 25, 2023  |  11:23 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: कंपार्टमेंट एग्जाम

BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार एजुकेशन बोर्ड बीएसईबी मई 2023 में संभावित रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।

Mar 25, 2023  |  10:14 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: क्या हैं पासिंग मार्क्स?

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: छात्रों को बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक और कुल 150 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

Mar 25, 2023  |  09:51 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बीते साल के बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का हाल

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड की साल 2022 की परीक्षा में कक्षा 10वीं के फाइनल एग्जाम के अंदर 12,86,971 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी जबकि 16,11,099 छात्र परीक्षा का हिस्सा बने थे। बीते साल का पास प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा था।

Mar 25, 2023  |  09:13 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मूल्यांकन की डेट्स

Bihar Board 10th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम बिहार बोर्ड की ओर से जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च को शुरू हुई थी और 12 मार्च 2023 को समाप्त होगी।

Mar 25, 2023  |  08:31 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड जारी करेगा प्रोविजनल मार्कशीट

BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम को लेकर मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। अनंतिम यानी प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड की जा सकती है और मूल मार्कशीट उम्मीदवारों को उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध होगी।

Mar 25, 2023  |  08:08 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को इंतजार

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा देने वाले 16 लाख से ज्यादा छात्र अपने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एक बार घोषित होने के बाद छात्र अपना बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं।

Mar 25, 2023  |  07:38 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण की घोषणा की जाएगी।

Mar 25, 2023  |  07:03 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: SMS से करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: जैसा कि बिहार बोर्ड के इंटर के परिणामों के दौरान देखा गया है, परिणाम घोषित होने के बाद भारी ट्रैफ़िक के कारण परिणाम वेबसाइट क्रैश हो सकती है। छात्र वैकल्पिक रूप से एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसे चेक करने के लिए छात्र BIHAR10रोल नंबर टाइप कर 56263 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Mar 25, 2023  |  06:33 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result Date 2023: बीते साल की बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट्स

साल 2018 - 26 जून
साल 2019 - 6 अप्रैल
साल 2020 - 26 मई
साल 2021 - 5 अप्रैल
साल 2022 - 31 मार्च

Mar 25, 2023  |  06:05 PM (IST)
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: टॉपर्स को मिलेंगे ईनाम

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर कब्जा करने वाले को 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।